Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आत्मनिर्भर भारत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

'' आत्मनिर्भर भारत ''

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रवि शंकर 📝📝📝📝📝 पोलपोल , मेदिनीनगर आत्मनिर्भर शब्द दो शब्दों 'आत्म और निर्भर ' शब्दो से मिलकर बना है , जिसका साधारण अर्थ - स्वयं पर निर्भर । हर व्यक्ति के लिए आत्मनिर्भरता सबसे बड़ा और अच्छा गुण है । जो व्यक्ति आत्मनिर्भर होगा वह खुद बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर सकता है । आत्मनिर्भर होना जितना एक व्यक्ति विशेष के लिये  जरूरी है उतना ही जरुरी एक राष्ट्र के लिए भी है । आत्मनिर्भर किसी देश के विकास के लिए अतिआवश्यक है ।                      हमारा देश क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो की दृष्टि से एक विशाल देश है ।साथ ही साथ हर संसाधन से परिपूर्ण है   । सभी प्रकार के संसाधनों से परिपूर्ण होने के कारण यह हरेक प्रकार की वस्तु या आवश्यक सामग्री का निर्माण खुद कर सकता है । इसके लिए किसी अन्य देशो पर आश्रित होने की आवश्यकता नही है । हम वह वस्तु का निर्माण खुद कर सकते है , जिसका हम उपयोग करते है । चाहे वह छोटी सूई हो या कोई बड़ी जहाज जैसी वस्तु , सभी का निर्माण ...