Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पलामू समाचार केंद्र

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कुएं में महुआ रखने से बनी जहरीले गैस मछली मारने उतरे दो युवक की मौत.

पलामू : डाल्टेनगंज मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र सुआ पंचायत टोला भुसही के एक कुएं में मछली मारने उतरे दो युवक की दम घुटने से मौत हो गयी। बचाने के क्रम में कुछ युवक बेहोश भी हो गए। उनका इलाज किया गया। मरने वालों की पहचान भुसही निवासी पताली सिंह 37 वर्ष और रामचंद्र चौधरी उर्फ तिलंगी चौधरी 40 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी सूरजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि एक युवक पहले कुएं में उतरा था। उसके बाद वह बेहोश हो गया। पीछे से बचाने गया दूसरा युवक भी बेहोश होकर दम तोड़ दिया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण ऐसी घटना हुई है। पता चला है कि शव को निकालने के लिए उतरे कुछ और लोगों को चक्कर आ रहा था। वे लोग किसी तरह बाहर आ गए। कुआं लाला चौधरी नामक व्यक्ति का है। लाला के कहने पर ही दोनों एक एक करके मछली मारने कुएं में उतर थे। घटना शनिवार सुबह 7:00 बजे की है। महुआ शराब बनाने के लिए कुएं में महुआ को ठंडा करने के सवाल पर डीएसपी ...