Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जल संचयन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

वर्ष 2021 हो जल संजय वर्ष: संजीव विजयवर्गीय उप महापौर रांची।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 30/12/2020 दोपहल 3:30 में रांची नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 26 हरमू मैदान में वर्षा जल संचयन का निर्माण कार्य का शिलान्यास श्री संजीव विजयवर्गीय उप महापौर रांची के द्वारा  किया गया।   यह निर्माण कार्य उपमहापौर के निधि से किया जा रहा है । रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय व वार्ड 26 के पार्षद अरुण कुमार झा ने विधिवत पूजा अर्चना कर वर्षा जल संचयन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इस दौरान रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम में यह पहली बार वर्षा जल संचयन का कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास यही है कि पूरे शहर में इस प्रकार का वर्षा जल संचयन का निर्माण कार्य किया जाए ताकि हम लोग अधिक से अधिक जल का संचयन कर सकें। वहीं उन्होंने क्रिकेट खेलने वाले बच्चों के आग्रह पर हरमू मैदान में जल्द बोरिंग कर जल सुविधा की बात कही। वहीं वार्ड 26 के पार्षद अरुण झा ने कहा जिस प्रकार से जल का स्तर घटता जा रहा है उसे बचाना अति आवश्यक है। प्रकृति को बचाना ही हमारा एकमात्र उद्...