पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 पलामू के 65 हज़ार किसानों का ऋण होगा माफ: कृषि मंत्री पलामू को दूसरा नागपुर बनाने की कवायद शुरू की जाएगी: कृषि मंत्री कृषक संगोष्ठी-सह-कृषि प्रदर्शनी में हुआ परिसंपत्तियों का वितरण रउवन सब पलामूवासी के हाथ जोड़ के प्रणाम, सबके जोहर, रउवन सब किसान भाई ठीक है ना: बादल पत्रेलख माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता झारखंड सरकार श्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पलामू आकर ऐसा लगता है कि मैं अपने लोगों के बीच हूं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण दुनिया के बड़े-बड़े देश तबाही के कगार पर आ पहुंचे थे। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। जिसका असर झारखंड तथा पलामू को भी देखने को मिला। इस कारण वश सरकार को कार्य करने में काफी चुनौती का सामना करना पड़ा। पर अभी स्थिति कुछ सामान्य हुई है और सरकार राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पलामू को दूसरा नागपुर बनाने के लिए सरकार द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा जिससे जिले की किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक कृषि इंफ्रास्ट्रक्च...