पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
आज अक्षय तृतीया पर सोना महल से करें ऑनलाइन खरीदारी और मेकिंग चार्ज पर पाए 50% तक का विशेष छूट: धनंजय सोनी
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू दीपक तिवारी +917979886793 अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना घर में धन और समृद्धि का वास होता है, पुराणों के अनुसार इसी दिन धन के देवता कुबेर को अपना धन और पद प्राप्त हुआ था।। पलामू: मेदनीनगर स्थित सोना महल द ज्वेलरी मॉल के संचालक धनंजय सोनी ने अक्षय तृतीया का महत्व बताते हुए बताया अक्षय तृतीया जिसे अखा तीज के रूप में भी जाना जाता है। पूरे भारत में हिंदुओं का एक वार्षिक त्यौहार है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धन के देवता कुबेर को अपना धन और पद प्राप्त हुआ था परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना घर में धन और समृद्धि का निमंत्रण माना जाता है। सोना महल द ज्वेलरी मॉल के संचालक श्री धनंजय सोनी ने बताया इस महामारी के कठिन समय में ग्राहकों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है इस महामारी के दौरान भी सोना महल अपने ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी करने की सुविधा दे रहा है । सोना महल की वेबसाइट से ग्राहक अपने मनपसंद ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में गोल्ड इयररिंग, लोंग सेट ,गोल्ड चैन, पेंडेंट सेट इत्यादि की खरीदारी कर सकते...