Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टैक्स वसूली

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दिल्ली दरबार में दीपक ने दी दस्तक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  नगरीय सुविधा बहाल करने का मुख्यमंत्री को केंद्रीय मंत्री का पत्र केंद्र सरकार का राज्य सरकार को निर्देश, नगरीय सुविधा के बिना टैक्स वसूली की जाए समाप्त। मेदिनीनगर नगरनिगम में नगरीय सुविधा बहाल करने को लेकर संघर्ष कर रहे पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने एक और जीत दर्ज कर लिया। नगरनिगम की मनमानी टैक्स वसूली के खिलाफ लड़ाई राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचा दी है। दिल्ली में आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर से मुलाकात कर पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर समेत नगर निकायों की हालात से अवगत कराया। निकाय से जुड़े नये क्षेत्रों में नगरीय सुविधा बहाल करने के बजाय टैक्स वसूली में जुटी प्रशासन पर लगाम लगाने की मांग की। पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर की जनता के उपर हो रहे अन्याय को जान केंद्रीय राज्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों के हालात को स्वीकार किया, साथ ही दीपक तिवारी की बातें सुन त्वरित संज्ञान भी लिया। और नगर विकास विभाग का जिम्मा रखे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जल्द...