Skip to main content

Posts

Showing posts with the label किचन गार्डन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

किचन गार्डन से मिलेगी पौष्टिक फल/सब्जियां, कुपोषण होगा दूरः डॉ. राजीव कुमार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षका व सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण उपायुक्त के निदेशानुसार जिला समाज कल्याण की पहल पर कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से दिया गया प्रशिक्षण किचन गार्डेन निर्माण के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि पलामू से कुपोषण को दूर किया जा सके। लोग जागरूक होंगे, तो अपने खेत-बारी में मानक के अनुसार किचन गार्डन का निर्माण करेंगे। इससे उन्हें सालोभर हरी और ताजी फल-सब्जियां उपलब्ध हो पाएगी।  उन्हें बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। घर पर ही निशुल्क व पौष्टिक फल/सब्जियां उपलब्ध हो पाएगी। इससे लोगों को फल/सब्जियों में होने वाले खर्च से भी बचाव होगा। यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. राजीव कुमार ने कही। वे आज कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण संवेदी कृषि संसाधन एवं नबोन्मेषण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार  राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिला समाज कल्याण विभाग की पहल पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। प्...