पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षका व सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
उपायुक्त के निदेशानुसार जिला समाज कल्याण की पहल पर कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से दिया गया प्रशिक्षण
किचन गार्डेन निर्माण के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि पलामू से कुपोषण को दूर किया जा सके। लोग जागरूक होंगे, तो अपने खेत-बारी में मानक के अनुसार किचन गार्डन का निर्माण करेंगे। इससे उन्हें सालोभर हरी और ताजी फल-सब्जियां उपलब्ध हो पाएगी। उन्हें बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। घर पर ही निशुल्क व पौष्टिक फल/सब्जियां उपलब्ध हो पाएगी। इससे लोगों को फल/सब्जियों में होने वाले खर्च से भी बचाव होगा। यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. राजीव कुमार ने कही। वे आज कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण संवेदी कृषि संसाधन एवं नबोन्मेषण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिला समाज कल्याण विभाग की पहल पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय पोषण माह 30 सितंबर तक चलेगा।
इसके तहत लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न माध्यमों एवं गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. राजीव कुमार ने पोषण कृषि परिचय, उद्देश्य एवं मूल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कैलेंडर के अनुसार सब्जियां एवं फलदार पौधे लगाने को लेकर लोगों को जागरूक करने की बातें कहीं। उन्होंने वैसी फल सब्जियों को लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे कुपोषण को दूर किया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि किचन गार्डन की फल सब्जियों से शरीर के लिए पोषक तत्वों की कमियों को दूर किया जा सकता है। किचन गार्डन में सालों भर फल सब्जियां मिलेंगे, जिसे खाने से कुपोषण की समस्या दूर की जा सकती है। उन्होंने फल सब्जी में कीट से बचाव एवं उसके प्रबंधन एवं संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस खाद्यान्न में कौन से विटामिन मिनरल्स इत्यादि रहते हैं और उसके खाने से क्या -क्या फायदे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. रमेश कुमार ने पोषण बागवानी एवं पोषण कैलेंडर का निर्माण एवं उसका उपयोग की जानकारी दी। वहीं डॉ. शैलेंद्र मोहन ने खाद्य पदार्थ में पोषक तत्वों का महत्व पर प्रकाश डाला। दिलीप कुमार पांडेय ने खाद्य पदार्थों का मूल्यवर्धक एवं उसके उपयोग एवं संजय कुमार राम ने खाद्य पदार्थ का घरेलू स्तर पर उपयोग एवं उसके रखरखाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही संजय कुमार राम एवं दिलीप कुमार पांडेय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया।
Comments
Post a Comment