पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सरकार का रवैया असंतोषजनक है | यह सरकार गरीबों की नहीं उद्योगपतियों की हैं :जयेस पाठक उर्फ बिट्टू पाठक
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर दीपक तिवारी आज पलामू जिला अंतर्गत मेदनीनगर के 6 मुहान चौक पर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री जयेश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ते डीजल पेट्रोल एलपीजी किरासन की सामग्री तेल आदि की महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का पुतला दहन किया। श्री पाठक ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों की है गरीबों की सरकार गरीबों की भलाई करती है परंतु यह सरकार तो निष्ठुर होती जा रही है मौके पर श्री पाठक के साथ-साथ वहां दीवान शुक्ला सौरभ पांडे मणिकांत सिंह अभिषेक सिंह राजेश चौरसिया मुन्ना खान विमला कुमारी कैसर जावेद ऋतु पाठक रूद्र शुक्ला सौरभ तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे