Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मौत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह महुआ चुनने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह महुआ चुनने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत शाहपुर गांव के सतबरवा टोला में दो पक्षों में महुआ चुनने को लेकर झड़प हो गया। जिसमें जीलाल यादव (उम्र करीब 45 वर्ष) की इलाज के दौरान एमएमसीएच मेदनीनगर में मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। जब दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े और विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज हेतु एमएमसीएच मेदनीनगर भेज दिया जहां इलाज के दौरान जीलाल यादव की मौत हो गई। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रेलगाड़ी से कटा हुआ युवक का शव रेलवे ट्रैक से मिला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रेलगाड़ी से कटा हुआ युवक का शव रेलवे ट्रैक से मिला,जपला रेलवे स्टेशन के समीप उत्तर की ओर ट्रैक से मिला शव, शव को पुलिस कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौपा, मृतक युवक मिरहियादिह गांव निवासी बताया जा रहा है, घटना की छानबीन में जुटी हुसैनाबाद पुलिस।

पांकी में तेल मिल के इंजन की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू: पांकी प्रखंड के अंबेडकर चौक स्थित सुनील प्रसाद के तेल मिल में रविवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे तेल मिल के इंजन की चपेट में आने से ताल पंचायत के मतुली गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी मुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, हालांकि घटना के बाद तेल मिल संचालक के द्वारा घायल महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया जिसके बाद रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई, इधर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला सरसों लेकर तेल मिल गई हुई थी इसी बीच वह इंजन की चपेट में आ गई।

पाटन किशनपुर अस्पताल की लापरवाही से गई महिला की जान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवाशी सुधीर राम की पत्नी शोभा देवी की मौत मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।जानकारी के अनुशार शोभा देवी के पति सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को डिलेवरी के लिए वह अपनी पत्नी को किशनपुर अस्पताल में भर्ती कराया था।वहाँ के चिकित्सकों ने खून की कमी के बावजूद उसका ऑपरेशन कर दिया।ऑपरेशन के दौरान अधिक ब्लड गिरने से वह गम्भीर हो गयी।इसके बाद किशनपुर के चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुवे उसे मेदिनीनगर सदर में भर्ती कराया जहाँ  इलाज के दौरान शोभा की मौत हो गयी  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है   जानकारी के अनुसार उसके पति सुधीर कुमार ने बताया कि  हम लोग जैसे सदर अस्पताल में आए और भर्ती कराने के पांच से दस  मिनट के   बाद मृत्यु हो गई विज्ञापन

नावा बाजार के चेचरिया में नंदू भुइया को कुएं में गिरने से हुई मौत

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793 नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के बसना पंचायत स्थित चेचरिया निवासी नन्दू भुईयां उम्र 55 वर्ष को सोमवार की रात कुआ में गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार गांव के ही मुरारी राम के यहां  सैकड़ों ग्रामीण द्वारा रात में अरवाही पर्व के रूप में कार्यक्रम मनाया जा रहा था। जहां नंदू भुइयां पूजा पाठ करने वहां पहुंचे थे। जो रात्रि 2:00 बजे पेशाब करने कार्यक्रम स्थल से 20 मीटर की दूरी पर निकले थे। पेशाब करने के क्रम में उन्होंने कुआं में गिर गये जहां उनकी मौत हो गया । ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास किया गया  लेकिन  नंदु भुइयां के तब तक मोत हो गया था। घटना की सूचना पाकर नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में अंकित परीक्षण के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया जहां देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया ।मृतक के पुत्र अनिल भुइया द्वारा बसना पंचायत के बरवा घाट पर मुखाग्नि कर अंतिम दाह संस्कार किया गया। विज्ञापन

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  -पलामू के  उंटारी रोड लहर  बंजारी   गांव    में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत...   ग्रामीणों ने किया रोड जाम विज्ञापन

पाटन प्रखंड के जंघासी पंचायत के इमली ग्राम के में हुआ दुखद घटना बाप बेटी कुएं के कुआ में डूबने से गई जान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन प्रखंड के जंघासी पंचायत के इमली के डेवाही टोला में बाप बेटी के कुएं में डूबने से मौत हो गई जाना आपको बताते चलें कि नाम चेतु भुईया ग्राम योरिया थाना लेशलिगंज के निवासी था वह तरीबन 1वर्ष से अपने ससुराल ग्राम इमली में तीन परिवार के साथ रहता था जो कि किसी तरह ईटा भट्टा में कमा कर अपना जीवन बसर कर रहा था आचनक बीते रात मकर संक्रांति के पति पत्नी के बीच आपसी विवाद में कारण बेटी लक्ष्मी कुमारी उम्र 16 वर्ष अपनी जाना देने आपने घर के पीछे कुआँ में छलांग लगा दी इसी क्रम में पिता चेतु भुईया उम्र 45 था जो कि अपनी बेटी के बचाने के चलते वह भी कुआं कूद पड़ा जिससे दोनों बाप बेटी की मौत हो गया मौके पर पहुंच कर पाटन थाना के थाना प्रभारी प्रकाश कुमार अपने पूरे दल बल के साथ पहुंच कर मामला को छानबीन कर लाश को कब्जे में लिया तथा साथ में किशुनपुर के ओ पी प्रभारी विनोद राम भी उपस्थित रहे दोनों के सहयोग से मृतक का शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर  अस्पताल मेदनीनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौके...

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक की गई जान

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 नीलांबर पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के झरकटीया निवासी जयराम गिरी उम्र लगभग 51बर्ष बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।  घटना कब घटी परिजनों को भी मालूम नहीं था। बुधवार को 11:00 बजे घर से घास काटने के लिए खेत तरफ निकले थे  खोजबीन के दौरान रात्रि लगभग 8:00 रामानंद डबरा गांव के धान के खेत में उन की डेड बॉडी मिली मौके पर पहुंची नीलांबर पितांबरपुर थाना पुलिस। विज्ञापन

पेट दर्द के बाद एसआईआरबी के जवान ने तोड़ा दम

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793  मेदनीनगर सदर प्रखंड सुआ सुआ के  रहने वाले एस .आई. आर .बी (.स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन 2 ) मे सिपाही पद पर कार्यरत इंद्रनाथ बैगा उर्फ लालन बैगा उम्र , 35वर्ष पिता श्री गिरवर बैगा के पुत्र थे जो दिनांक 7/ 11/ 2021 को छुट्टी लेकर अपने घर छठ पर्व का त्यौहार मनाने आए थे जिन्हें दिनांक 15 /11/ 2021 को अचानक पेट में तकलीफ होने लगा जिसके इलाज के लिए 16 /11/ 2021 को सदर अस्पताल में भर्ती कराया वहां के डॉक्टरों ने रांची रेफर किया परंतु स्थिति नाजुक होने के कारण घर वालों ने नारायणा हॉस्पिटल डालटेनगंज के चिकित्सक राहुल अग्रवाल के पास उपचार कराने लगे जिन्हें उपचार के दौरान दिनांक 17/11/  2021 समय 0 6:00 बजे के लगभग मृत्यु हो गई दुखद समाचार है मौके पर बलराम सिंह, नंदब्रदेश्वर सिंह, मनोहर बैगा अधिक संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थितथे जिनका दाह संस्कार कोयल नदी के घाट पर संध्या 6:00 बजे शाम को की गई. विज्ञापन

राजहरा कोयल नदी छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत- एक बच्चे का नहीं मिल रहा, स्थानीय लोगों की ओर से खोजबीन जारी

पलामू समाचार केंद्र   बबलू कुमार  नावा बाजार प्रतिनिधि  +917979886793  राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया वहीं दूसरे का पता नहीं चल रहा स्थानीय लोगों की ओर से काफी खोजबीन की जा रही है। दोनों बच्चे राजहारा गांव स्थित दुशियानी टोला निवासी राजू भुईयां के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ करने गई थी। जहां राजू की पत्नी बच्चे भी शामिल होने गए थे। इसी बीच दोनों बच्चे नदी में उतर गए। विज्ञापन   जहां तेज बहाव के साथ पानी ज्यादा था। बच्चे को डूबते देख परिजनों की ओर से बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। 9 वर्षीय शशि कुमार को स्थानीय लोगों सहित परिजनों ने बाहर निकाला वही 7 वर्षीय साजन का शव नदी में ही दब कर रह गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है समाचार लिखे जाने तक बच्चे की शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। दोनों बच्चे की चाचा महावीर भुईयां ने बताया कि शशि कुमार को नदी से निकालने ...

पलामू हुसैनाबाद आर्मी के जवान की कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए नही बल्कि ऐसे हुई उनकी मौत।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन  जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए पलामू जिले का भारतीय सेना का जवान धीरज कुमार यादव (उम्र 24वर्ष) के शहीद हो जाने की खबर गलत निकली है। आर्मी जवान ने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उसका शव रविवार की देर शाम तक उसके पैतृक गांव आने की संभावना है। आपको बता दें कि जवान धीरज कुमार यादव को शहीद बताया जा रहा था। शनिवार तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी, लेकिन रविवार को स्पष्ट हुआ कि जवान की मौत आत्महत्या के कारण हुई। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर के एक स्थानीय न्यूज चैनल ने इस संबंध में खबर प्रसारित की थी। कुछ अंग्रेजी न्यूज़ के पोर्टल में भी जवान के आत्महत्या से संबंधित खबर प्रकाशित हुई है। इसी बीच रांची के सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवान धीरज कुमार यादव को शहादत नहीं मिली है, बल्कि उसने आत्महत्या कर ली है। उसका शव आज शाम तक रांची आ जायेगा। कल सुबह उसके घर भेजा जाएगा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जवान धीरज कुमार यादव जिले के हुस...

मूर्ति विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच युवक, एक की मौत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू के विश्रामपुर थाना इलाके में दुर्गा पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब विसर्जन के दौरान पांच युवक कोयल नदी में डूब गए. हालांकि इनमें से चार को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गई. पलामू: जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ा गांव में मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ है. कोयल नदी के तेज बहाव में पांच लोग डूब गए. हालांकि चार लोगों को ग्रामीणों ने बचा लियास, जबकि इस घटना में एक युवक की मौत हो गई. करीब 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ. कहा जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो डूबने के दौरान युवक चिल्लाता रहा, लेकिन डीजे की आवाज के कारण लोग उसकी आवाज नहीं सुन पाए.  नौगढ़ा गांव में दुर्गा पूजा के विसर्जन का जुलूस निकला था. यह जुलूस गांव में कोयल नदी के तट तक गई. मूर्ति विसर्जन के बाद गांव के पांच युवक कोयल नदी में नहाने लगे. नहाने के दौरान उनका पैर फिसला और वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. डूबने के दौरान पांचों युवक जान बचान...

अभी-अभी चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी जमुना सिंह की पत्नी की छत पर मकई उठाने के दौरान वज्रपात से हुई मौत

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 अभी-अभी चैनपुर थाना क्षेत्र से बड़ी घटना ग्राम बसरिया कला में जमुना सिंह की पत्नी मोहमनी देवी छत पर मकई उठा रही थी तभी अचानक बज्रपात होने से घटना अस्थल पर ही मौत  हो गई। परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल, गाँव मे पसरा मातम... विज्ञापन

ड्यूटी में तैनात एएनएम की बिगड़ी तबीयत अस्पताल ले जाने के दौरान मौत।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 नौडीहा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम रिमोला कुजूर की तबीयत शुक्रवार की शाम 3 बजे अचानक बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार एएनएम रिमोला कुजूर ड्यूटी के दौरान कुर्सी से अचानक गिर पडी और बेहोश हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे तैनात स्टाफ के द्वारा  प्राथमिक उपचार की गई और इस बीच लगातार आधे घंटे से एबुलेंस से संपर्क करने की कोशिश की गई पर नहीं हो सका हलात को नाजुक देखते हुए उन्हे निजी वाहन से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल से उन्हें मेदनीनगर रेफर कर दिया गया। एएनएम की गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स भेजा गया। रास्ते मे ही एएनएम रिमोला कुजूर की मौत हो गई।  विज्ञापन वहीं नर्स के आकस्मिक निधन पर नौडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डा० एमडी रजी, शिक्षक तिलक सिंह, पीएचसी के स्टाफ ड्रेसर, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, अनुसेवक ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दे की अस्पताल ...

बुकरू में सात बेटियों की मौत के खबर सुन अविनाशदेव हुए निम्न रक्तचाप के शिकार-पलामू संगठन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  झारखंडी संस्कृति व आदिवासी समुदाय के सबसे बड़ा त्योहार कर्मा है। बड़े ही धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है पर मामूली लापरवाही बड़ा गम में बदल जाता है। ऐसा ही कुछ लातेहार जिला के बालूमाथ थाना शेरेगड़ा पंचायत के बुकरू गांव में कर्मा डाली विसर्जन के दौरान सात बेटियों की मौत जलस्रोत में डूबने से हो गई। बहुत ही दुःखद घटना है जो नहीं होना चाहिए था। यह ख़बर ज्योहीं अविनाशदेव सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार के कानों तक पहुंची बालू के भीत की तरह भरभरा कर गिर पड़े। साथ खड़े प्रत्यक्षदर्शियों को कुछ पल के लिए कुछ समझ में नहीं आया। विज्ञापन संभाला गया, कुछ पल बाद अविनाशदेव ने कहा सात बेटियों की मौत मुझे मर्माहत कर दिया सामने से अंधेरा छा गया। होना भी लाज़मी था इक्कीस प्रखण्ड अठारह दिन साढ़े चार सौ किमी की पद यात्रा,पैर में छाले इन बेटियों के लिए ही तो अविनाशदेव ने किया था? तत्काल अविनाशदेव को चिकित्सक के पास ले जाया गया जहाँ जांचोपरांत निम्न रक्तचाप बताया गया। अविनाशदेव दे कहा इन दिवंगत बेटि...

तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 जिला से मर्माहत भरी खबर.... तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत... 2 की हालत नाजुक... करमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा... बालूमाथ थानाक्षेत्र के बुकरू गांव की घटना... विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा। विज्ञापन

ब्रजपात के चपेट में आकर दो की मौत,सात घायल,एक रेफर

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के शिवा बिघा गांव के कोठी पर टोला के समीप एक बरगद पेड़ पर ब्रजपात होने से नौ ग्रामीण घायल हो गए ,जिसमे दो ग्रामीणों की मौत अस्पताल लाने के क्रम हो गया,जबकि एक व्यक्ति को मेदिनीनगर रेफर किया गया है,वही छः लोगो का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। विज्ञापन

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू:जिले के सतबरवा विद्युत सब स्टेशन से निकले पोलपोल फीडर के 11 हजार विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुड़मुड़ गांव के सुनील भुईयां (35 वर्ष) की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी। खबर पाकर सतबरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। विज्ञापन

गढ़वा थाना अंतर्गत शुक्रवार को शाम 4 बजे सुंडी पंचायत के परसवान निवासी किसान सुमेर उरांव का वज्रपात से मौत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 गढ़वा थाना अंतर्गत शुक्रवार को शाम 4 बजे सुंडी पंचायत के परसवान निवासी किसान सुमेर उरांव का वज्रपात से मौत हो गया। स्वजनों ने बताया मृतक सुमेर उरांव गांव में ही बटइया पर धान का खेती किया था। मृतक सुमेर उरांव सुबह से ही धान के खेत को पटवन कर रहे थे। पटवन के बाद खाद छिड़क रहे थे। शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे तेज गर्जना के साथ बज्रपात हुआ। जिसमें सुमेर उरांव वज्रपात के चपेट में आ गये। बेहोश होकर घटना स्थल पर ही गीर गये। बेहोशी के हालात में ग्रामीण उन्हें प्राथमिक उपचार के लिये खरौंधी लाये। जब तक उन्हें खरौन्धी लेकर आते तब तक मौत हो गया था। सुमेर उरांव अत्यंत गरीब एवं मजदूर हैं। मृतक दैनिक मजदूरी कर घर परिवार का पालन पोषण करता था। इनके मौत के पश्चात घर परिवार के लोगों पर आफत का पहाड़ टूट गया है। इसकी मौत की सूचना पाकर प्रमुख धर्मराज पासवान, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, सुंडी पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवदत्त प्रसाद, सुनील कुमार दुबे, इंदल पासवान आदि लोगों ...

छतरपुर में गिरे हुए बिजली की तार के चपेट में आने से गांव के ही जितेंद्र यादव के भैंस की मौत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 छतरपुर के सुशीगंज गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। गिरे हुए बिजली की तार के चपेट में आने से गांव के ही जितेंद्र यादव के भैंस की मौत हो गई। कई ग्रामीण भी बिजली के चपेट में आने से बचे हैं एक बड़ा हादसा टला। विज्ञापन