पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गढ़वा थाना अंतर्गत शुक्रवार को शाम 4 बजे सुंडी पंचायत के परसवान निवासी किसान सुमेर उरांव का वज्रपात से मौत
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
गढ़वा थाना अंतर्गत शुक्रवार को शाम 4 बजे सुंडी पंचायत के परसवान निवासी किसान सुमेर उरांव का वज्रपात से मौत हो गया। स्वजनों ने बताया मृतक सुमेर उरांव गांव में ही बटइया पर धान का खेती किया था। मृतक सुमेर उरांव सुबह से ही धान के खेत को पटवन कर रहे थे। पटवन के बाद खाद छिड़क रहे थे। शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे तेज गर्जना के साथ बज्रपात हुआ। जिसमें सुमेर उरांव वज्रपात के चपेट में आ गये। बेहोश होकर घटना स्थल पर ही गीर गये। बेहोशी के हालात में ग्रामीण उन्हें प्राथमिक उपचार के लिये खरौंधी लाये। जब तक उन्हें खरौन्धी लेकर आते तब तक मौत हो गया था। सुमेर उरांव अत्यंत गरीब एवं मजदूर हैं। मृतक दैनिक मजदूरी कर घर परिवार का पालन पोषण करता था। इनके मौत के पश्चात घर परिवार के लोगों पर आफत का पहाड़ टूट गया है। इसकी मौत की सूचना पाकर प्रमुख धर्मराज पासवान, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, सुंडी पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवदत्त प्रसाद, सुनील कुमार दुबे, इंदल पासवान आदि लोगों ने मृत परिवार के लोगों से मिलकर सांत्वना देते हुये सरकार के द्वारा मिलने वाले सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इधर समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा ने मृतक के घर पीएसआई सोनू प्रसाद को भेजा। सोनू प्रसाद ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये गढ़वा भेजने की तैयारी में जुट गये थे। विज्ञापन
Comments
Post a Comment