Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ग्राहक सेवा केंद्र

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सेमरी में खोला गया ग्राहक सेवा केंद्र

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  +917979886793 ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन करते बाएं से दूसरे स्थान पर समाजसेवी छोटन उपाध्याय व अन्य संवादसूत्र विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर प्रखंड के सेमरी गांव में बुधवार को ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। जिसका भव्य उद्घाटन समाजसेवी छोटन उपाध्याय की ओर से फीता काटकर की गई। मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। लेन-देन के लिए लोगों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहां कि गांव का विकास कैसे हो इसे लेकर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से जानकारी ले रहे हैं। अब तक क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं उसे कैसे पूरा किया जाए इस पर कार्य किया जा रहा है। वहीं लोगों से समस्याओं को भी जाना। उद्घाटन के मौके पर सूर्यनाथ ओझा, गिरीश तिवारी , गुड्डू ओझा, विनय दुबे आदि लोग मौजूद थे।