Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तोड़फोड़

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पम्पू कल के पास बन रहे निर्माणाधीन पार्क में असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया तोड फोड़.

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पंपू के पास निर्माणाधीन पार्क में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किया गया है। पार्क के ठेकेदार जेलहाता निवासी नरेन्द्र नाथ मिश्रा ने शहर थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि नरेन्द्र नाथ मिश्रा कन्सट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड को नगर निगम द्वारा बेलवाटिकर में पम्पुकल के समीप पार्क का निर्माण एवं सौंद्रीयकरण का कार्य सौंपा गया है, जो वह इस कार्य को करवा रहे हैं। रविवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बन रहे कार्यस्थल में तोड़ फोड़ की गई है। जिसमें काफी क्षती हुई है। उन्होंने सोमवार को शहर थाना में आवेदन दिया है और थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की मांग की है।