Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ग्रामीण विकास योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उप विकास आयुक्त ने सांसद आदर्श ग्राम के तहत चयनित पोलडीह पंचायत का निरीक्षण किया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 ग्राम विकास योजना तैयार किए जाने को लेकर स्थानीय पंचायत भवन में की बैठक उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक शेखर जमुआर  बुधवार को हुसैनाबाद पहुंचे जहां उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम के तहत चयनित पोलडीह पंचायत का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा ग्राम विकास योजना तैयार किए जाने के संबंध में पंचायत भवन में बैठक की गयी। बैठक में पोलडीह पंचायत के मुखिया, सभी वार्ड सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी,जेएसएलपीएस, एवं आकांक्षी जिला के विशेषज्ञ, चिकित्सा पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं आम लोग भी उपस्थित थे। इस दौरान सांसद आदर्श ग्राम में इस माह में बेसलाइन सर्वे कराते हुए रिसोर्स मैपिंग करने हेतु गहन चर्चा की गई।  उप विकास आयुक्त ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम हेतु चयनित पोलडीह पंचायत में सभी विभागों से क्रियान्वित योजनाओं का समायोजन करते हुए पंचायत के सभी गांव का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। हुसैनाबाद के बाद उप विकास आयुक्त हैदरनगर पहुंचे। वहां उन्होंने  बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हैदरनगर के ग्राम पर...