पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
ग्राम विकास योजना तैयार किए जाने को लेकर स्थानीय पंचायत भवन में की बैठक
उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक शेखर जमुआर बुधवार को हुसैनाबाद पहुंचे जहां उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम के तहत चयनित पोलडीह पंचायत का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा ग्राम विकास योजना तैयार किए जाने के संबंध में पंचायत भवन में बैठक की गयी। बैठक में पोलडीह पंचायत के मुखिया, सभी वार्ड सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी,जेएसएलपीएस, एवं आकांक्षी जिला के विशेषज्ञ, चिकित्सा पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं आम लोग भी उपस्थित थे। इस दौरान सांसद आदर्श ग्राम में इस माह में बेसलाइन सर्वे कराते हुए रिसोर्स मैपिंग करने हेतु गहन चर्चा की गई।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम हेतु चयनित पोलडीह पंचायत में सभी विभागों से क्रियान्वित योजनाओं का समायोजन करते हुए पंचायत के सभी गांव का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा।
हुसैनाबाद के बाद उप विकास आयुक्त हैदरनगर पहुंचे। वहां उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हैदरनगर के ग्राम परता में किए जा रहे आम बागवानी कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने हैदरनगर, मोहम्मदगंज एवं उंटारीरोड प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के कर्मियों के साथ-साथ कार्यालय के सभी कर्मी भी शामिल थे।बैठक में डीडीसी ने मनरेगा के तहत मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित योजनाओं को अभिलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment