पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण तथा मैट्रिक/इंटरमीडिएट के राज्यस्तरीय टॉपरों को नगद पुरस्कार प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड इंटरमीडिएट एकेडमिक काउंसिल (JAC), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में राज्यस्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने "आकांक्षा" कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडिकल व इंजीनियरिंग में चयनित होने वाले 8 विद्यार्थियों को लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य "आकांक्षा" सेंटर के एक मेंटर शिक्षक भी सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के लिए संचालित डिजिटल शिक्षा के तहत प्रारंभिक कक्षाओं हेतु Digi School एवं माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु Learnytic 2.0 प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण के तहत 09 श्रेणियों में चयनित 119 विद्यालयों में से सांकेतिक रूप से 9 विद्यालयों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय प्रमाणीकरण के अ...