Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण तथा मैट्रिक/इंटरमीडिएट के राज्यस्तरीय टॉपरों को नगद पुरस्कार प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

 पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड इंटरमीडिएट एकेडमिक काउंसिल (JAC), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में राज्यस्तर पर टॉप करने वाले  विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने "आकांक्षा" कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडिकल व इंजीनियरिंग में चयनित होने वाले 8 विद्यार्थियों को लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य "आकांक्षा" सेंटर के एक मेंटर शिक्षक भी सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के लिए संचालित डिजिटल शिक्षा के तहत प्रारंभिक कक्षाओं हेतु Digi School एवं माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु Learnytic 2.0 प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण के तहत 09 श्रेणियों में चयनित 119 विद्यालयों में से सांकेतिक रूप से 9 विद्यालयों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत कांस्य श्रेणी में चयनित राज्य के 569 विद्यालयों में से सांकेतिक रूप से 3 विद्यालयों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में स्वच्छ्ता संरक्षण आधारित पुस्तक एवं विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित प्रशिक्षण मैन्यूअल का विमोचन किया गया

झारखंड प्रदेश में अनेकों शक्तियां छिपी हैं

विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार देगी आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार आर्थिक सहयोग देगी। जल्द ही इस व्यवस्था के क्रियान्वयन पर सरकार निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यहां के छात्र-छात्राओं के साथ सदैव खड़ी है। अध्ययनरत बच्चों के लिए आज राज्य सरकार की ओर से कई डिजिटल एप्प और प्लेटफॉर्म की शुरुआत हो रही है आशा है कि ये आधुनिक एप्प अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्ति हेतु सहायक होगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण तथा मैट्रिक/इंटरमीडिएट के राज्यस्तरीय टॉपरों को नगद पुरस्कार प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

Digi School एवं Learnytic 2.0 प्लेटफॉर्म की शुरुआत समाधान की पहली सीढ़ी

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी में ऐसे तो सभी सेक्टरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है परंतु सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली शिक्षा और स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हुआ है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई बहुत बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि सक्षम स्कूलों में पढ़ाई के कुछ रास्ते जरूर बनाए गए हैं परंतु राज्यस्तर में बहुत बड़े पैमाने पर अभी पढ़ाई के अन्य माध्यमों पर काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पर Digi School एवं Learnytic 2.0 प्लेटफॉर्म की शुरुआत हो रही है। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के शुरुआत से अध्ययन के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को लाभ तो अवश्य मिलेगा परंतु यह पूर्ण समाधान नहीं बल्कि समाधान की पहली सीढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के इस दौर में बच्चे पढ़ाई-लिखाई के नए व्यवस्थाओं पर हतोत्साहित नहीं हों बल्कि मानसिक रूप से तैयार होकर नई व्यवस्थाओं का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कैसे सकारात्मक बदलाव ला सकती है इस पर गहन चिंतन और मनन कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी चुनौतियां हैं पर हम सभी मिलकर मुकाबला करेंगे और चुनौती से पार भी पाएंगे।

झारखंड के अंदर अनेकों शक्तियां छिपी हैं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जिसके अंदर अनेक प्रकार की शक्तियां छिपी हुई हैं। इस राज्य की धरती के नीचे की असीम शक्तियां हों या इस प्रदेश में वास करने वाले लोगों के हुनर और जोश की शक्तियां हो, ये सभी हमें गर्व महसूस कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश में ऐसे-ऐसे स्कूल अवस्थित हैं जो राज्य के गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने नेतरहाट विद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि यह एक ऐसा विद्यालय है जो देश में अब तक लगभग 2000 से अधिक आईएएस/आईपीएस दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय वर्तमान समय में भी यहां पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आईएएस/आईपीएस सहित शिक्षाविद, लेखक, आर्टिस्ट बनने का अवसर निरंतर दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन में भी नेतरहाट विद्यालय हमें देश और दुनिया में अलग पहचान दिला रही है।

हर वर्ष मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं में राज्यस्तर पर टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में राज्य स्तर पर टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक एवं स्कूल प्रबंधन समितियों को सम्मानित कर मुझे गौरव महसूस हो रहा है। यह एक सुखद अनुभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि यहां के बच्चे जो भी लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं बेहिचक  उस लक्ष्य की ओर बढ़ें सरकार बच्चों साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम इस राज्य को एक ऐसे जगह में ले जाना चाहते हैं जहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो और उन्हें मंजिल मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीब बच्चे भी हैं जो मेधावी होने के बावजूद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं ऐसे सभी बच्चे जो मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में राज्यस्तर पर टॉपर होंगे उन्हें सरकार हर वर्ष पुरस्कार के रुप में आर्थिक सहयोग राशि देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर इस साल प्रोत्साहन पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम में देर अवश्य हुई है परंतु आने वाले समय में रिजल्ट के 1 महीने के भीतर प्रोत्साहित राशि का वितरण किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि संक्रमण के इस दौर में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरा पालन करें। मास्क लगाना, समय-समय पर हाथ धोना, हाथ सैनिटाइज करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल जरूर रखें। खुद सुरक्षित रहें और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें। सुरक्षित रहना ही अभी हम सभी के लिए दवा और वैक्सीन है।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री केके खंडेलवाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री राहुल शर्मा, परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद श्री शैलेश कुमार चौरसिया, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री जटाशंकर चौधरी सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक/अध्यापक/ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सम्मानित हुए छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

लगभग दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व नकदी की जब्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार...

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...