Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मतदान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 509अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 509अधिवक्ताओं ने किया  वोटिंग। 96 प्रतिशत हुआ मतदान। मतगणना  19 को। मेदिनीनगर, पलामू जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2021 -2023 के लिए हुए चुनाव में 528  अधिवक्ता मतदाताओं में से 509 अधिवक्ताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।मतदान के लिए 11 केंद्र बनाए गए थे । विज्ञापन नीचे के दो केंद्र में बुजुर्ग मतदाताओं का वोटिंग करने की व्यवस्था की गई थी। जहां क्रम संख्या 1 से लेकर 100 तक के अधिवक्ताओं ने वोटिंग किया ।नीचे के केंद्र पर 93 अधिवक्ताओं ने वोटिंग किया।वही उपरी तले पर मतदान केंद्र संख्या तीन से नव में 101 से 428 तक के  अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जहाँ 417 अधिवक्ताओं ने   मतदान किया।मतदान की प्रक्रिया 10:30 बजे से शुरू कर दिया गया था। विदित हो कि पलामू जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया ।चुनाव कराने आए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पर्यवेक्षक बा...

राज्य निर्वाचन आयोग की टीम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश वोटर हेल्पलाइन एप तथा एनवीएसपी पोर्टल की दी जानकारी जिले में सभी मतदान केंद्रों पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु आज दिनांक 3 दिसंबर 2020 को राज्य निर्वाचन आयोग से पदाधिकारी पलामू पहुंचे। राज्य उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मयंक भूषण के साथ निर्वाचन आयोग के प्रोग्रामर उदय शंकर राय मौजूद थे।  पदाधिकारियों ने मेदनीनगर शहर में मौजूद विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जहां संबंधित बीएलओ के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान प्रत्येक बीएलओ के पास मतदाता सूची व फॉर्म क्रमांक 6, 7, 8 वह 8 क उपलब्ध थे। निरीक्षण के क्रम में श्री मयंक भूषण ने मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ से कहा कि जिले के  जेंडर रेशों को बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वैसे वोटर जो पहली बार वोट देंगे उन पर भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने...