पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
वोटर हेल्पलाइन एप तथा एनवीएसपी पोर्टल की दी जानकारी
जिले में सभी मतदान केंद्रों पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु आज दिनांक 3 दिसंबर 2020 को राज्य निर्वाचन आयोग से पदाधिकारी पलामू पहुंचे। राज्य उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मयंक भूषण के साथ निर्वाचन आयोग के प्रोग्रामर उदय शंकर राय मौजूद थे।
पदाधिकारियों ने मेदनीनगर शहर में मौजूद विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जहां संबंधित बीएलओ के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान प्रत्येक बीएलओ के पास मतदाता सूची व फॉर्म क्रमांक 6, 7, 8 वह 8 क उपलब्ध थे। निरीक्षण के क्रम में श्री मयंक भूषण ने मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ से कहा कि जिले के जेंडर रेशों को बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वैसे वोटर जो पहली बार वोट देंगे उन पर भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने सभी बीएलओ को nvsp.in पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी। मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ से प्रोग्रामर श्री उदय शंकर राय ने वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1795 मतदान केंद्रों में किया जा रहा है। इस दौरान यदि कोई नागरिक दिनांक 1 जनवरी 2021 को या इसके पूर्व 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुका है एवं मतदाता बनने की अर्हता रखता है वह मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 में रंगीन फोटो तथा उम्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। वही मतदाता सूची में सुधार हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में एक ही विधानसभा अंतर्गत एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित करने के लिए प्रपत्र 8 क में आवेदन कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment