पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड अंशकालीन शिक्षक सहकर्मी संघ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंशकालीन शिक्षकों की सेवा शर्त सुधार और नियमितीकरण की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने कहा कि संघ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायकों को मांग पत्र सौंपेगा। इसमें नियमितीकरण, 60 साल तक सेवा, छठी से आठवीं में खाली पदों पर अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति, नौवीं से 12वीं में पूर्ण रुप से अंशकालिक शिक्षक शिक्षिकाओं की नियुक्ति करने और कस्तूरबा का मैट्रिक- इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी। संघ ने कहा कि राज्य के 203 कस्तूरबा और 66 झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में घंटी आधारित शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। 2016 के बाद से अभी तक किसी प्रकार के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। शिक्षकों को कम मानदेय की वजह से समस्या हो रही है।