Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हत्या या मौत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हजारीबाग में तालाब से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  हजारीबाग कटकमदाग थाना क्षेत्र के मेला टांड़ तालाब से 20 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया गया है। तालाब में शव होने की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची। इसके बाद शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस के मुताबिक हत्या कर शव को यहां छुपाने के मकसद से फेंका गया था। युवती के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हैं। शरीर पर गहरे चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मदद से पहचान की कोशिश पुलिस के द्वारा की जा रही है। शव को कटकमदाग थाने की पुलिस ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती के शव को 3 से 4 दिन पहले तालाब में फेंका गया है। तालाब के पास पशु चरा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।