पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन झारखण्ड के सभी 24 जिलों के लिए बहाली कोरोना मुक्त और नो रिस्क सर्टिफिकेट पेश करना जरुरी जाली दस्तावेज देने पर होगी कार्रवाई www.joinindianarmy.nic.in पर विस्तृृत जानकारी उपलब्ध रांची के मोरहाबादी मैदान में आज दिनांक 23 मार्च 2021 को सेना बहाली में 292 युवाओं का डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए चयन किया गया। आज सेना बहाली के लिए 3112 युवाओं ने भाग लिया। मोरहाबादी मैदान में आयोजित सेना बहाली में झारखंड के 24 जिले के योग्य पुरुष उम्मीदवारों भाग ले सकते हैं। बहाली के दौरान जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण होंगे वह चिकित्सा जांच एवं लिखित परीक्षा में भाग ले पाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लेखित मूल दस्तावेज एवं एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी भर्ती वर्ष के दौरान केवल एक विशिष्ट श्रेणी में भाग ले सकते हैं। जाली दस्तावेज देने पर होगी कार्रवाई अभ्यर्थियों को खासतौर पर सलाह दी गई है कि वह अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि के बाद ही बहाली में हिस्सा लें। अभ्यर्थी का सेना में चयन बहाली में जमा किए गए दस्तावेज...