Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जिम्मेवारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची नगर निगम एक बार फिर सिटी बसों की जिम्मेवारी निजी हाथों में सौंप रहा है

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची नगर निगम एक बार फिर सिटी बसों की जिम्मेवारी निजी हाथों में सौंप रहा है। निजी कंपनी ही बसों का संचालन और रख-रखाव करेगी। निगम ने टेंडर निकाल दिया है। प्री-बीड मीटिंग निगम के परिवहन कोषांग में 17 फरवरी को होगी। 22 तक टेंडर जमा होगा और 23 फरवरी को खोला जाएगा। निगम के अनुसार टेंडर लेने वाले को निगम की शर्तों पर ही बसों का परिचालन करना होगा। फिलहाल पिछले दो सालों से नगर निगम खुद ही सिटी बसों का परिचालन कर रहा है। इससे पहले सिटी बसें किशोर मंत्री चला रहे थे। वे निगम से प्रति स्टॉपेज दो रुपए किराया बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि डीजल के मूल्य में वृद्धि से बस चलाना मुश्किल हो गया है। पर निगम ने किराया बढ़ाने से इंकार कर दिया। रांची नगर निगम के पास वर्तमान में चालू हालत में 51 बसें हैं। मगर इनमें से 20-25 बसों का ही परिचालन हो रहा है। ड्राइवरों की कमी के कारण अन्य बसें की बकरी बाजार स्टोर में खड़ी हैं। बसों का परिचालन भी सिर्फ दो रूट पर ही हो रहा है। पहला रूट रातू रोड, कचहरी वाया कांटाटोली, ओवरब्रिज होते हुए धुर्वा ग...