Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डीसी पलामू

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

वन अधिकार अधिनियम के तहत 23 लोगों को मिलेगा पट्टा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर (पलामू) ===========================   उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई।उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में वन अधिकार अधिनियम के तहत 23 लाभुकों को  जांचोपरांत वन भूमि का पट्टा दिये जाने को लेकर सहमति बनी।वहीं सदर प्रखंड के जोरकट एवं सरजा में 5.5 एकड़ की भूमिपर सामुदायिक पट्टा देने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपायुक्त के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक,जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार,जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के सदस्य अर्जुन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। ============================   कोरोना वायरस टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950   जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-222077 ================* Team PRD(Palamu)