Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वन भोज

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आजसू का वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आज

  पलामू  समाचार  केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मुख्य अतिथि होंगे पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत व रोशन लाल चौधरी सिमरिया :आजसू पार्टी के द्वारा वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम सिमरिया प्रखंड के तेतरमोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित है। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत और बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिला स्तरीय है।  कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से आयोजित की गई है। उन्होंने जिले के सभी प्रखंड कमिटी और जिला कमिटी के सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।