पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले सभी 43 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र बैध। मेदिनीनगर, पलामू जिला अधिवक्ता संघ का 18 सितंबर क़ो होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को ले सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें विभिन्न पदों के लिए भरे गए 43 नामांकन पत्रों को वैध पाया गया है ।इस संबंध में चुनाव समिति के बैजनाथ चौबे, अखिलेश चन्द्र सिंह,व शौकत अली खान ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई ।सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र बैध पाया गया है ।पलामू जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 18 सितंबर को होगा ।19 सितंबर को मतगणना होगी। व 20 सितंबर को विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा । विज्ञापन प्रत्याशी नाम वापसी नव सितंबर को लेंगे।प्रत्याशीयो की अंतिम सूची का प्रकाशन 10 सितंबर को किया जाएगा । अध्यक्ष, के लिए अबतक सहदेव प्रसाद सिंह,सचिदानंद तिवारी,गिरिजा प्रसाद सिंह, रामदेव प्रसाद यादव ,संतोष कुमार दुबे व उपाध्यक्ष, पद के लिए श्री मती अंजुम प्रवीण,सचिन्द्र कुमार पांडेय,गुप्तेश्...