पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले सभी 43 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र बैध। मेदिनीनगर, पलामू जिला अधिवक्ता संघ का 18 सितंबर क़ो होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को ले सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें विभिन्न पदों के लिए भरे गए 43 नामांकन पत्रों को वैध पाया गया है ।इस संबंध में चुनाव समिति के बैजनाथ चौबे, अखिलेश चन्द्र सिंह,व शौकत अली खान ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई ।सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र बैध पाया गया है ।पलामू जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 18 सितंबर को होगा ।19 सितंबर को मतगणना होगी। व 20 सितंबर को विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा ।विज्ञापनप्रत्याशी नाम वापसी नव सितंबर को लेंगे।प्रत्याशीयो की अंतिम सूची का प्रकाशन 10 सितंबर को किया जाएगा । अध्यक्ष, के लिए अबतक सहदेव प्रसाद सिंह,सचिदानंद तिवारी,गिरिजा प्रसाद सिंह, रामदेव प्रसाद यादव ,संतोष कुमार दुबे व उपाध्यक्ष, पद के लिए श्री मती अंजुम प्रवीण,सचिन्द्र कुमार पांडेय,गुप्तेश्वर महतो ,बिनोद कुमार तिवारी,व मन्धारी दुबे महासचिव के लिए अनिल कुमार,केसी पाण्डेय, शशि भूषण दुबे , राजीव रंजन,सुबोध कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष के लिए वरुण कुमार सिंह, दीपक कुमार,जय किशोर पाठक ,मदन तिवारी, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए , अजय कुमार पांडेय,दीपक कुमार सहायक कोषाध्यक्ष के लिए देव् कुमार शुक्ला, रामप्रवेश रजक,व संयुक्त सचिव पुस्तकालय के एकल पद के लिए संतोष कुमार तिवारी,नसीमुद्दीन खान,मधुलता रानी, नितिन कुमार पांडेय ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।जबकि गवर्निंग कमेटी के लिए ने संजय कुमार पांडेय,शंकर त्रिपाठी,अश्विनी कुमार त्रिपाठी,सुरेन्द्र पाण्डेय,राम नारायण सिंह,बीरेंद्र कुमार तिवारी,राजेश्वर पाण्डेय, रामप्रवेश सिंह, मदन मोहन सिंह,अमरदीप गुप्ता,ललित कुमार शुक्ला, एस पी दुबे ,बीरबल राम, बिधा सागर नित्या राम,सुरेन्द महतो,संजय कुमार सिंह ने नामांकन का पर्चा बैध पाया गया है। चुनाव समिति के बैजनाथ चौबे अखिलेश चंद्र सिंह व शौकत अली खान संजय दुबे,शैलेंद्र कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार दुबे, धर्म राज तिवारी,धनंजय प्रसाद सिंह,संतोष कुमार पासवान,चन्द्र शेखर सिंह,गाजी शहनवाज हसन,संजय कुमार पांडेय, कुमारी नीतू सिंह, सिद्धार्थ शंकर, राजेश कुमार दुबे,चुनाव को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने में लगे हैं।
Comments
Post a Comment