पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन दिन का खाना सुबह 9 बजे से पूर्व तथा रात का खाना शाम 6 बजे के बाद बनाएं पलामू में बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन सजग, अग्निकांड से सावधानी बरतने को लेकर जारी हुआ अपील आग से जलने पर तत्काल करें घरेलू उपायः सिविल सर्जन पलामू जिले में बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन सजग है। गर्मी में अग्नि कार्ड से सावधानी बरतने को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने अपील जारी की है। आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से जारी अपील में उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा है कि थोड़ी सी सावधानी बरतें, तो अग्निकांड से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार अग्नि सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए जनहित में बचाव हेतु जारी दिशा निर्देश/ उपाय/अपील के अनुपालन से लोग अग्निकांड से बच सकेंगे। जारी अपील में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में पछुआ हवा चलने की संभावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अगलगी की घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है। अग्निकांड से खेत खलिहान एवं जानमाल को भार...