पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
चारा घोटाला केस में सजा काट रहे लालू प्रसाद से जुड़े मामले में शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 चारा घोटाला केस में सजा काट रहे लालू प्रसाद से जुड़े मामले में शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद ने सरकार की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कस्टडी में इलाज कराने वाले कैदियों के लिए एक SOP बनाई गई है । उसी के तहत उनकी सुरक्षा और लोगों से मिलने की प्रक्रिया तय की जाती है। कोर्ट ने पूछा कि किसके निर्णय से लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगले में और फिर से उन्हें पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि कैदी से अनावश्यक लोग मिलते हैं तो इसके लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं। मामले पर अपर महाधिवक्ता की ओर से रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 18 दिसंबर को निर्धारित किया है। वहीं CBI की ओर से कहा गया कि जेल मैनुअल का उल्लंघन करने को लेकर लालू प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह अलग मामला है।