पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन झारखंड को आज 21 सड़क परियोजनाओं की मिली सौगात, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 7 सड़कों का उद्घाटन और 14 सड़कों का शिलान्यास किया 21 सड़क परियोजनाओं के तहत 539 किलोमीटर लम्बी सड़कों का बिछ रहा जाल, 3550 करोड़ रूपए है लागत राशि ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री वीके सिंह, केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, राज्य सरकार के मंत्रीगण, राज्य के लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे आज का दिन महत्वपूर्ण, राज्यवासियों को कई सड़क परियोजनाओं की मिली सौगात पर्यावरण का ख्याल रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण को प्राथमिकता राज्य में सड़कों को बनाएंगे बेहतर, केंद्र सरकार सहयोग करे अच्छी सड़कों से आर्थिक विकास के खुलेंग...