Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एनजीटी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बालू खनन पर एनजीटी की रोक हटी, पर नहीं घटी दर

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची :  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 16 अक्तूबर से बालू घाट से बालू खनन पर लगी रोक हटा ली है. यह रोक 10 जून से 15 अक्तूबर तक थी. इधर खनन पर लगी रोक हटने के बाद भी बालू की दर कम नहीं हुई है. अभी एक हाइवा (बड़ी गाड़ी) बालू की कीमत पांच से छह हजार रुपये लिये जा रहे हैं. दरअसल बालू की कालाबाजारी हो रही है तथा इससे दर भी अधिक हो गया है  गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में एनजीटी के आदेश पर बालू खनन पर 15 अक्तूबर तक रोक रहती है. बरसात में बालू की किल्लत न हो, इसके लिए राज्य सरकार बालू स्टॉक करने के लिए डीलर लाइसेंस देती है. इन्हें स्टॉकिस्ट कहा जाता है. रांची में अनंत ट्रेडर्स को डीलर लाइसेंस मिला हुआ है. ये स्टॉकिस्ट 10 जून तक बालू का स्टॉक करते हैं. इसके बाद बालू स्टॉकिस्ट के माध्यम से ही मिलता है. अब भी स्टॉकिस्ट ही बालू दे रहे हैं. इसकी वजह रांची के बालू घाटों की निविदा नहीं होना है. मई में दर 2500 रुपये प्रति ट्रक थी, अभी 4000 : रांची शहर में एनजीटी की रोक के पहले मई के अंत तक बालू की दर 2500 से 3000 रुपय...