पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886763 नीति आयोग द्वारा मानकों के सुधार को लेकर पदाधिकारियों को किया निर्देशित सभी विभाग समय पर उपलब्ध कराएं डेटा: उपायुक्त स्मार्ट क्लास के माध्यम से जिले के पदाधिकारी 11वीं तथा 12वीं के बच्चों को पढ़ाएं: उपायुक्त आज दिनांक 11 जनवरी 2021 को उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के लिए जिले में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पलामू के विकास से संबंधित निर्धारित सात प्रमुख प्रक्षेत्र (कृषि एवं जल संसाधन, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा, वित्तिय समवेषन तथा मौलिक आधारभूत संरचना) के लिए अबतक किये गये कार्य प्रगति की समीक्षा की। बताते चलें कि नवंबर 2020 के डेटा के अनुसार पलामू 77वें स्थान पर था। रैंकिंग को सुधारने हेतु उपायुक्त ने निर्धारित मानकों में सुधार लाने हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में एडीएफ अक्षय एवम चितवन ने बताया कि विभिन्न विभाग द्वारा समय पर डाटा नही दिया जा रहा है जिससे पलामू के रैंकिंग में गिरावट देखने को मिल रहा है। उपायुक्त ने सभी पदाध...