Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कल अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छतरपुर पाटन भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने घर पर योगाभ्यास किया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कल अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छतरपुर पाटन भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने घर पर योगाभ्यास किया। श्रीमति पुष्पा देवी ने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए योग को अपने जीवन मे स्थान दे। योग हर तरह के अवसाद को दूर करने में पूर्ण कारगर है। कुछ मिनट प्रतिदिन खर्च करें और पूरा दिन ऊर्जावान व आनंदित रहें।” आप स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और सदा ईश्वर आप पर असीम सुख की वर्षा करें।  इसी हार्दिक आकांक्षा के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं लोगो को दी।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को,अपने-अपने घरों में ही करें योग अभ्यासः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 को लेकर आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने की अपील, कहा -परिवार के सभी सदस्यों को करें योग अभ्यास में शामिल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 को मनाया जाना है। कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए इस वर्ष योग अभ्यास सामूहिक रूप होना संभव नहीं है। ऐसे में योग अभ्यास अपने घर पर ही परिवार के सभी सदस्यों के साथ करें। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का विषयगत संदेश-"Be with Yoga Be at Home है। यह बातें पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर आम लोगों से घर पर रहकर ही योग अभ्यास करने की अपील कर रहे थे।  विज्ञापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि 21 जून को प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार कोविड...