Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आरोप

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

छात्र सुजीत पांडेय विदेशी ने किया कुलपति पर एफआईआर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप मेदिनीनगर : एआईएफएफ के जिलाध्यक्ष सह जीएलए कॉलेज के छात्र सुजीत कुमार पाण्डेय ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर के कुलपति डॉ रामलखन सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और आरोप लगाया है की तीन वर्ष का पाठ्यक्रम चौथे वर्ष तक पुरा नही किया गया है और यह जानबूझ कर किया गया है और छात्र जब अपनी बात रखते हैं तो मुझे विश्वविद्यालय से बाहर फेंकवा देने की धमकी दी जाती है आवेदन में श्री पांडेय ने कहा की परीक्षा नहीं होने के कारण डिग्री विहीन हूं और नियोजन नहीं हो पाया जिससे की अनुमानित छः लाख का नुक़सान हो चुका है । विज्ञापन श्री पांडेय ने बताया की अभी हजारों छात्र विश्वविद्यालय के गलत नितीयों के लिए कानून की शरण लेंगे इसकी शुरुआत मैंने कर दी है श्री पांडेय ने बताया की परीक्षा दे चुके छात्रों को भी सुनियोजित तरीके से अनुपस्थित कर के फेल कर दिया जा रहा और विद्यार्थी विवि का चक्कर लगा रहे ,वही कोविड गाइडलाइन में सभी शैक्षणिक कार्य ऑनलाइन करने ...

सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना में राशि गबन करने के आरोप में पांकी के तत्कालीन नाजिर पर दर्ज किया गया एफआईआर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नाजिर सुनील कुमार को किया गया निलंबित,विभागीय कार्रवाई भी होगी सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 में पांकी प्रखंड के तत्कालीन नाजिर सुनील कुमार के द्वारा ₹ 713760 की राशि सरकारी राजकोष में जमा नहीं करने पर उपायुक्त पलामू के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद द्वारा उक्त मामले की जांच कराए जाने पर पता चला कि नाजिर द्वारा उक्त पूरी राशि का गबन कर लिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी द्वारा उपायुक्त महोदय से प्राथमिकी दर्ज किए जाने की अनुमति मांगी गई थी जिसके आलोक में उपायुक्त द्वारा तत्कालीन नाजिर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया.नाजिर को निलम्बित कर उनपर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.विदित हो कि इसी प्रकार लेसलीगंज एवं विश्रामपुर के तत्कालीन नाजिर द्वारा भी सरकारी राशि गबन किए जाने का मामला संज्ञान में आया है जिसपर कार्रवाई किया जाना है.इस मामले पर कई प्रखण्डों के तत्कालीन बीडीओ प...

जिला परिषद उम्मीदवार फंसे चारा दाना घोटाले में, 21 लाख का गबन का है आरोप

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 घोटाले में अब पलामू का नाम सबसे ऊपर है कोरा थाना क्षेत्र हजारीबाग अंतर्गत सत्यम ग्रुप ऑफ कंपनी में कार्यरत जिला परिषद उम्मीदवार इरशाद मोहम्मद पिता इकबाल अंसारी कुंवर बांध निवासी कार्यरत थे जिन पर सत्यम ग्रुप ऑफ कंपनी ने 21 लाख की गबन का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया  चुकी इरशाद मोहम्मद हुसैन कंपनी छोड़ चुके थे इसलिए कंपनी को उन पर लिखित केस करना पड़ा उसके बाद कोरा थाना क्षेत्र पुलिस इनसे पूछताछ के लिए ले गए सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली कि इरशाद कंपनी में ऊंचे पद पर था और अपने पद की गरिमा के गलत उपयोग कर कंपनी की 21 लाख रुपया का गबन किया है साथ ही कंपनी को बिना ऑडिट दिए हुए कंपनी की पद से इस्तीफा दे वह वहां से हजारीबाग से घर आ  गया कंपनी इस पर 420 का केस कर इस पर आरोप लगाए कि कंपनी का आरोप है की कंपनी के साथ धोखाधड़ी भी किया है जानकारी मिली तब तक इरशाद हुसैन को गोरा थाना क्षेत्र के पुलिस पाटन पुलिस की मदद से ले गए हैं विज्ञापन

छतरपुर अंचल अधिकारी पर करें आरोप पत्र गठित: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त ने आरोप पत्र गठित करने का दिया निदेश अपर समाहर्ता को 1 सप्ताह के अंदर प्रतिनियुक्त कर अंचल कार्यालय के संचालन एवं अन्य गतिविधियों का कराएं पूर्ण निरीक्षण आयुक्त ने दिया उपायुक्त को निर्देश, कहा-आयुक्त स्तर के पदाधिकारी के निरीक्षण को गंभीरता से नहीं लेते अंचल अधिकारी आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने छतरपुर के अंचल अधिकारी पर आरोप पत्र गठित करने का निदेश दिया है। पलामू उपायुक्त को दिये निदेश में उन्होंने आरोप पत्र गठित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया है, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके।  छतरपुर अंचल अधिकारी के संबंध में आयुक्त ने कहा है कि अंचल अधिकारी आयुक्त स्तर के पदाधिकारी के निरीक्षण को गंभीरता से नहीं लेते हैं। आयुक्त ने 10 अगस्त 2021 को छतरपुर के अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके पूर्व नियमानुसार निरीक्षण टिपप्णी की मांग की गई थी। अंचल अधिकारी द्वारा एक सतही एवं आधा-अधूरा निरीक्षण टिप्पणी आयुक्त को सीधे संब...

डीलर पर फिर लगा राशन गबन का आरोप, जांच के नाम पर अधिकारी देते है सिर्फ तस्सली

पलामू समाचार केंद्र  उंटारी रोड़  चन्देश कुमार मेहता +917979886793 उंटारी रोड प्रखंड के जोगा पंचायत के बिरजा गाव टोला बसरिया के जनवितरण प्रणाली विक्रेता जगु चौधरी अनुज्ञप्ति संख्या 18/91 का है, समूह पर कार्डधारियों का आरोप  है कि कोरोना काल में सरकार जो फ़्री राशन दे रही है डीलर उसमे जम कर मनमानी कर रहे हैं, ज्ञात हो कि कोरोना में प्रती व्यक्ती  दो यूनिट राशन वितरण करना है जिसमें एक फ़्री और एक पैसे से, डीलर पैसे वाला राशन तो देते है परन्तु फ़्री वाला राशन नहीं देते और फ़्री वाला देते हैं तो पैसे वाला नहीं देते, वहीं इस संबंध में ग्रामीणों से बात करने पर  ग्रामीण सुर्यनाथ चौधरी, बिनोद प्रजापति, संजय गुरुजी, विमल चौधरी,अशोक चौधरी, जयराम चौधरी, भोला चौधरी, मनोज चौधरी, के साथ साथ दर्जनों लोगों ने बताया कि दोनों राशन मांगने पर डीलर जगु चौधरी के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी भी दिया जाता है, वहीं कार्डधारियों ने बताया कि पहले भी डीलर पर कई बार गबन का आरोप लगा है, परंतु इसके विरुद्ध नहीं क्षेत्र के कोई प्रतिनिधि नही उचित कार्रवाई करते है, दुकान सपेंड...

आइसा छात्र नेताओं पर हुए झूठा मुकदमा और झूठा आरोप के खिलाफ छात्रों ने सगालीम में किया प्रदर्शन।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  पाकी प्रतिनिधि  +917979886793  आइसा नेता त्रिलोकी नाथ, विवेक कुमार,अविनाश रंजन, और तरूण कुमार सहित अन्य 10 लोगों पर मजदुर किसान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा झूठा मुकदमा के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने सगालीम बाजार से सगालीम बस स्टेंड तक रोषपूर्ण मार्च किया. मार्च का नेतृव विकाश कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने किया। छात्रों ने कहा कि आइसा लोकतान्त्रिक संगठन हैं और लोकतंत्र पर भरोसा रखती हैं। आइसा लोकतान्त्रिक तरीके से पांकी में छात्रवृत्ति कटौती,फीसवृद्धि,और सीट कटौती सहित अन्य छात्रों के सवालों पर लागतार संघर्ष करते रही हैं। 21अगस्त को छात्रवृत्ति के संदर्भ में आइसा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार प्रिंसिपल से बात करने कॉलेज गए थे। मालूम हो कि पिछले वर्ष कई छात्रों का छात्रवृति कॉलेज की वजह से नही मिला है,जब इस पर विवेक कुमार बात करने लगे तो प्रिंसिपल गाली गलौज करने लगें। बोले तुम भुइयां लोग आइसा के साथ जाके ज्यादा हीरो बन गए हो चुपचाप यहां से निकल जाओ,पैसा नहीं हैं तो कमा के पढ़ो ,नही तो मारते मारते पुलिस में डलवा दूंगा। ...

नियोजन नीति संबंधी नयी नियमावली राजभाषा हिंदी का अपमान करने वाली नीति:अंकित दुबे

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भाजपा नेता सह पूर्व आईटी सेल एवं मीडिया इंचार्ज अंकित दुबे ने हेमंत सरकार पर नए नियुक्ति नियमावली के जरिए,तुष्टीकरण करने,हिंदी राजभाषा का अपमान करने और पलामू, गढवा,समेत अनेक छेत्रों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है!राज्य सरकार ने पूर्व नियमावली को परिवर्तित करते हुए मुख्य परीक्षा से हिंदी के विकल्प को समाप्त कर दिया है।यह न बल्कि राज्यभासा का अपमान है बल्कि इससे लाखो छात्रों के भविस्य पर भी असर पड़ेगा,आखिर मुख्य परीक्षा के जरिए ही छात्रों का विभिन्न पदों के लिए चयन होता है और इसकी रैंकिंग तय होती है।राज्य सरकार बहुसंख्यक विरोधी मानसिकता से कार्य कर रही है और सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण के कारण ऐसा कदम उठा रही है।आज २२:३० से ही ट्विटर पर #Hindi_In_JSSC ट्रेंड के जरिए हेमंत सरकार को चेतावनी दे डाली की कैबिनेट के निर्णय को बदले नही तो अपना इस्तीफा तैयार रखे पलामू प्रमंडल के युवाओं को अपना हक लेने आता है सड़क से ले कर विधानसभा तक उग्र आंदोलन होगा । ट्रेंड में पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद...

लाइनमेन कुणाल शर्मा को साजिश के तहत हत्या करने का परिजनों ने लगाया आरोप

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 लाइनमेन बच्चन सिंह व करमू सिंह ने साजिश के तहत बिजली के पोल पर चढ़ाकर जला दिया। मृतक कुणाल शर्मा के परिजनों ने पाँकी विधायक डॉ शशिभूषण से मिलकर न्याय की गुहार लगाए। पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बिदरा गांव निवासी कुणाल शर्मा पिता सहेंदर शर्मा को एक साजिश के तहत इस क्षेत्र के लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह ने बिजली के पोल पर चढ़ाकर जला दिया। यह आरोप कुणाल शर्मा के पिता सहेंद्र शर्मा ने लगाया है। मृतक कुणाल के परिजनों ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ शशि भूषण मेहता से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह के अधीन उनके पुत्र कुणाल शर्मा बिजली मिस्त्री का काम करते थे। बिदरा बहेरा गांव में बिजली की आपूर्ति बंद था।  दिनांक 9 मई 2021 को लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह ने एक साजिश के तहत कुणाल शर्मा को यह कहकर बिजली के पोल पर चढ़ा की लाइन काट दिया गया है। पोल पर चढ़कर लाइन बना दीजिए। कुणाल शर्मा जैसे ही पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था इसी बी...

पुराना घर का जियो टैग कर पैसे निकासी का वार्ड सदस्य ने लगाया आरोप

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  सिमरिया : प्रखंड के सबानो पंचायत के वार्ड सदस्य उर्मिला देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास में पुराना घर को जियो टैग कर पहला और दूसरा क़िस्त निकासी करने का शिकायत की है। वार्ड सदस्य लिखित आवेदन में कहा है कि पंचायत के गोवा कला गांव निवासी बिल्सी देवी पति तुलसी साहू आवास का रजिस्ट्रेशन संख्या JH 2053047 और सिकंदर कुमार पिता गिरधारी साव आवास रजिस्ट्रेशन संख्या JH 2052913 का जियो टैग पीएसएस केदार साहू के द्वारा किया गया।और जियो टैग के माध्यम से पीएम आवास का दूसरा किस्त का भुगतान किया जा चुका है। जो कि  नियम संगत के अनुसार गलत है। वार्ड सदस्य ने बीडियो से जांच कर पीएसएस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पीएसएस का कहना है कि वार्ड सदस्य के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरी ओर बीडियो अमित मिश्रा ने कहा कि वार्ड सदस्य ने आवेदन दिया है। मामले की जांच कर अविलंब  कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव रंजन पर लगे सभी आरोपों की जांच कराई जायेगी।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव रंजन पर लगे सभी आरोपों की जांच कराई  जायेगी। गुप्ता ने सोमवार को बताया कि राजीव रंजन के द्वारा किए गए एनजीओ चयन, नियुक्ति में गड़बड़ी, डॉक्टरों का वेतन रोकने, संविदा विस्तार नहीं करने सहित सभी फाइलों की जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा कि अगर जांच में वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

रघुवर दास सबसे बड़े एवं महंगा डांस क्लब और कसीनो में से कौन सा निवेश ढूंढ के लाए:सुप्रियो भट्टाचार्य

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 बड़ी खबर : झामुमो का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बड़ा हमला, कहा- सरकार के पैसो से रघुवर दास वहां गए थे, जहां दुनिया का सबसे बड़ा डांस क्लब और कैसिनो है, रघुवर दास बताये कि वे दुनिया के सबसे महंगे डांस क्लब में कौन सा निवेश लाने गए थे : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बड़ा हमला किया है. झामुमो ने पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से पूछा है कि रघुवर दास सरकारी पैसों से दुनिया के सबसे बड़े डांस क्लब में कौन सा निवेश लाने गए थे.  झामुमो ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए तो सबसे ज्यादा तकलीफ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को हुई. पर वे भूल गए कि राज्य में जब पांच साल तक उनकी सरकार रही तो वे (रघुवर दास) हर हफ्ते सरकारी हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर अपने निवास स्थान तक जाते थे.  झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पांच साल में रघुवर दास एक बार भी सड़क मार्ग से जमशेदपुर नहीं गए. यहीं नहीं, इस दौरान नागपुर से लेकर पट...

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीजडीह के प्रधानाध्यापक श्यामलाल सिंह पर लगा मनमानी का आरोप

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीजडीह में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर प्रधानाध्यापक श्यामलाल सिंह के द्वारा मनमानी तरीके से कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी वार्ड सदस्य रामकेश साव विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गीता देवी, सदस्य जयश्री राम, रामप्रवेश पासवान, कमलेश साह, श्रीराम राम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा बगैर बैठक किये ही मोटी कमीशन पर घटिया पोशाक की खरीदारी कर ली गई। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि सरकारी राशि गबन करने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक नहीं कराई जाती है। दलालों के द्वारा मोटी कमीशन लेकर पोशाक की खरीद ली गई। साथ ही खानापूर्ति के लिए दो-चार सदस्यों के घर जाकर चुपके से हस्ताक्षर करा लिया जाता है। घटिया पोशाक को विद्यालय बंद अवधि में कुछ बच्चों के बीच वितरित किया गया है, जो अत्यंत घटिया किस्म का है।  वार्ड सदस्य रामकेश साह के अलावे प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय विकास के ...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर वन प्रमंडल के कुंदरी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार हाजरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 श्री जितेंद्र कुमार हाजरा पर माफियाओं की मिलीभगत से 15 हेक्टयर से ज्यादा वनभूमि में लगभग 535 पेड़ों का अवैध पातन करने का आऱोप है मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर वन प्रमंडल के कुंदरी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार हाजरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. उनके खिलाफ माफियाओं की मिलीभगत से 15 हेक्टयर से ज्यादा वनभूमि से लगभग 535 पेड़ों का अवैध पातन करने का आऱोप है.  आऱोपी पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई श्री जितेंद्र कुमार हाजरा, वन क्षेत्र पदाधिकारी के खिलाफ कई और मामलों में विभागीय कार्रवाई की गई. इसके अंतर्गत जराईकेला पूर्वी लौंगिग प्रक्षेत्र  में पदस्थापन के दौरान उनके खिलाफ एक वेतनवृद्धि पर असंचायक प्रभाव से रोक  और निंदन की कार्रवाई की गई थी. वहीं खूंटी वन प्रमंडल के गिरगा वन प्रक्षेत्र में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रहने के दौरान 22,53,416 रुपए गबन एवं दुरुपयोग के आरोप में निलंबित करने के साथ दो वेतनवृद्धि पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक लगाने के अलावा 11,26,708 र...

टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी को नहीं मिली अंतरिम राहत

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। गुरुवार शाम को इस मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने मामले को यह कहते हुए शुक्रवार 3 बजे के लिए सूचीबद्ध कर दिया, कि वह मामले को "विस्तार से" सुनना चाहता है।

साइन सिटी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, केस दर्ज

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 साइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. कंपनी का कार्यालय रोस्पा टावर में था, लेकिन ठगी के बाद इसे बंद कर दिया गया है। इस मामले में पिस्का मोड़ हेसल निवासी विकास कुमार दुबे की शिकायत पर कंपनी के प्रमुख बृजमोहन सिंह, दिनेश प्रमाणिक व सुंदर लाल साहू के अलावा अन्य के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विकास के अनुसार, उसने कंपनी में करीब 17 लाख रुपये निवेश किया था. लेकिन, जब 16 अक्तूबर को पैसे की मांग की, तो बृजमोहन ने इनकार कर दिया। प्राथमिकी के अनुसार कंपनी द्वारा एक स्कीम झारखंड में चालू की गयी थी. स्कीम के तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी पसंद का वाहन कंपनी में बुक कराता है और आधी कीमत कंपनी में जमा कराता है, तो कंपनी 90 दिनों के अंदर वाहन उस व्यक्ति को उपलब्ध करायेगी. उसी प्रकार एक प्लॉट खरीदने पर एक प्लॉट मुफ्त में देने, जेवरात में 50,000 रुपये निवेश करने पर 90 दिन में 1,50,000 के जेवरात देने का प्रलोभन दिया गया था. ठगी के शिकार अधिकतर लोगों ने कंपनी में जमी...

कुएं से बरामद की गई महिला और दो बच्चों की लाश, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजगढ़ा गांव स्थित अलग-अलग कुएं से महिला और उसके दो बच्चों का शव शुक्रवार की देर रात बरामद किया गया। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मरने वालों में आशीष पांडे की पत्नी सोनी देवी (25) और 5 साल की पुत्री समृद्धि कुमारी और 3 साल का बेटा सर्दशी कुमार शामिल हैं। दरअसल, गुरुवार को ही महिला के पति ने थाना में पत्नी और दोनों बच्चों के गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने ससुर ब्रजकिशोर पांडे और जेठ श्रीकांत पांडे और पति आशीष पांडे से पूछताछ शुरू की। उनकी निशानदेही पर उनके घर के सामने कुएं से दोनों बच्चों का शव मिला। वहीं, पास ही दूसरे कुएं से सोनी देवी की लाश भी बरामद की गई। उनका कहना है कि सोनी देवी ने घर में झगड़ा के बाद बच्चों संग कुएं में कूद जान दे दी। इधर, घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकता है। वहीं, सोन...

लड़की के मायके पक्ष के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर जान से मारने का लगाया आरोप।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 लड़की के मायके पक्ष के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर जान से मारने का लगाया आरोप। मृतिका महिला का मायका सतबरवा थाना में था। परिजनों के अनुसार मृतिका के ससुराल वाले करते थे पड़ताड़ना।।

सीडब्ल्यूसी ने की नाबालिग आरोपियों और पीड़ित को मदद दिलाने की पहल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में दो महिला और एक नाबालिग बच्चे के साथ डायन बिसाही के आरोप में निर्वस्त्र कर की गई मारपीट की घटना में सीडब्ल्यूसी ने दो अन्य नाबालिग आरोपियों को मदद पहुंचाने की पहल की है। सीडल्ब्यूसी के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ दूबे ने उक्त बाबत जरूरी कदम उठाने के लिए डीसी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि उक्त कांड में दो आरोपी नाबालिग हैं। वहीं पीड़ित भी नाबालिग है। ऐसे में इन्हें विधि सम्मत मदद की जरूरत है। मालूम हो कि मामला संज्ञान में आने के बाद चाइल्ड लाइन गढ़वा ने भी मामले में जांच कर प्रतिवेदन सीडब्ल्यूसी को सौंपा है। उक्त प्रतिवेदन में दो आरोपी और एक पीड़ित को नाबालिग बताया गया है। वहीं पुलिस की रिपोर्ट में किसी नाबालिग का उल्लेख नहीं है। पुलिस रिपोर्ट में आरोपी बली रजवार की बेटी रूपा कुमारी की उम्र 20 वर्ष और उसकी बहन की उम्र 19 वर्ष बताया गया है। वहीं सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में रूपा की उम्र 16 साल और सुनिता की उम्र 17 साल बतायी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित गांव में तत्काल जागरूकता अभियान चलाने के लिए डीएलएसए को...

चैनपुर पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग डाल्टनगंज - गढ़वा मुख्य मार्ग 3 घंटे तक जाम - दो युवकों को चोरी के आरोप में हिरासत में लेने के बाद गुप्तांग में इलेक्ट्रिक शॉट देने का आरोप

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पलामू जिले की चैनपुर पुलिस पर  चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ के दौरान गुप्तांग में इलेक्ट्रिक शॉट देने का आरोप लगाया गया है. कल इस सिलसिले में जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को कारवाई और इलाज के लिए आवेदन देने के बाद आज इस मामले से उग्र ग्रामीणों तीन घंटे तक सड़क जाम किया गया. डाल्टनगंज - गढ़वा मुख्य पथ को चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर दो मुहान पर सड़क जाम रखा गया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया गया. लोगों को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि बाद में मेदिनीनगर के एसडीपीओ संदीप गुप्ता और चैनपुर के पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन शाही ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया. मौके से ही पीड़ित को इलाज के लिए भेजा गया। क्या है मामला चैनपुर के सोनपुरवा निवासी रजनीकांत दुबे ने चैनपुर पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस थर्ड डिग्री देने के लिए गुप्तांग में करंट सटाती है. 8 अक्टूबर को चोरी के एक झूठे आरोप में उसके अलावा उसके साथी को हिरासत में लिया गया और थाने के हाजत में 3-4 घ...

रांची भीमा कोरेगांव दंगे के आरोपी स्टेन स्वामी को एनआईए ने नामकुम के बगीचा टोली से गिरफ्तार किया।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच कर रही एनआईए ने रांची से फादर स्टेन स्वामी और डेविड सोलेमन को हिरासत में लिया।महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में हिंसा हुई थी। हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले की जांच NIA कर रही है।