पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीजडीह में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर प्रधानाध्यापक श्यामलाल सिंह के द्वारा मनमानी तरीके से कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है।
इसकी जानकारी वार्ड सदस्य रामकेश साव विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गीता देवी, सदस्य जयश्री राम, रामप्रवेश पासवान, कमलेश साह, श्रीराम राम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा बगैर बैठक किये ही मोटी कमीशन पर घटिया पोशाक की खरीदारी कर ली गई।
प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि सरकारी राशि गबन करने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक नहीं कराई जाती है। दलालों के द्वारा मोटी कमीशन लेकर पोशाक की खरीद ली गई।साथ ही खानापूर्ति के लिए दो-चार सदस्यों के घर जाकर चुपके से हस्ताक्षर करा लिया जाता है। घटिया पोशाक को विद्यालय बंद अवधि में कुछ बच्चों के बीच वितरित किया गया है, जो अत्यंत घटिया किस्म का है।
वार्ड सदस्य रामकेश साह के अलावे प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय विकास के लिए 75 हजार रुपये आया था। परंतु 10 माह बीत जाने के बावजूद महज 10 से 15 हजार रूपये का काम कराकर पूरी पैसा निकासी कर ली गई।
वही साफ-सफाई के लिये विद्यालय में आये 5 हजार रूपये से भी किसी प्रकार की खरीदारी नहीं की गई। प्रधानाध्यापक के मनमाने तरिके से किये जा रहे क्रियाकलाप से खफा ग्रामीणों में काफी रोष है।
ग्रामीणों ने डीएसई से उक्त प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित कर घटिया पोशाक वापस करते हुए प्रबंधन समिति के बैठक के बाद ही गुणवत्तापूर्ण पोशाक खरीदने तथा विद्यालय को दी जाने वाली सरकारी राशि और उक्त राशि के विरूद्ध हुये कार्यों की गहनता से जांच करने की मांग की है।
क्या कहते हैं बीईईओ
बीईईओ राकेश कुमार ने कहा कि उक्त मामले की जानकारी मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
Comments
Post a Comment