पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि पाटन पलामू झारखंड, +9179 7986 793 सीरमा पंचायत में सीरमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया श्री राकेश दुबे ने लगाया जनता दरबार ,जनता दरबार में पूरे पंचायत के हर एक वार्ड के लोग उपस्थित हुए मुखिया श्री दुबे ने जनताओं की समस्या सुनते हुए लिखित आवेदन लिया एवं आश्वस्त किया कि उन्हें ब्लॉक अंचल का चक्कर कभी नहीं काटना पड़ेगा, साथ ही यह आश्वस्त कराया की किसी भी सरकारी योजना की जरूरत महसूस हो तो ग्रामसभा के माध्यम से पारित कर हमें सूचित करें हम कार्यों को धरातल पर जल्द से जल्द उतारने का काम करेंगे मुखिया का कहना है की जनता की हर एक समस्या सुनना ही हमारा कर्तव्य है हम अपना कर्तव्य का निर्वहन पूरी तरह से करेंगे चाहे आवास योजना हो चाहे ग्रामीण विकास योजना चाहे मनरेगा से जुड़ी हुई योजना सभी योजनाओं को आम जनों तक एवं साथ में धरातल पर पहुंचाने का कार्य करने का काम किए हैं 11 साल के कार्यकाल में आम जनता का विश्वास भरोसा जिस प्रकार दिया है मैं आम जनता को समर्पित कर रहा हूं और मैं आवाहन कर रहा हूं कि आने वाले पंचायत चुनाव में भी अपने ...