Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रदूषण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रदूषण रोकने का प्रयास: सभी पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र बनाने होंगे, परिवहन सचिव ने पेट्रोल पंप मालिकों को आदेश सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 वाहनों की जांच के दौरान प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र लगाना अनिवार्य है कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने जांच केंद्र बनाया तो है, लेकिन कई लोगों ने उसे ऑनलाइन नहीं किया परिवहन सचिव के रवि कुमार के निर्देश के बाद रांची सहित सभी जिला में स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही केंद्रों को ऑनलाइन करने का भी आदेश दिया गया है। ताकि प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी हो सके। रांची डीटीओ प्रवीण कुमार प्रकाश ने रांची जिला के अंतर्गत स्थित सभी पेट्रोल पंप मालिकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। रांची डीटीओ ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र लगाना अनिवार्य है। रांची में कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने प्रदूषण जांच केंद्र बनाया है। लेकिन कई लोगों ने उसे अभी तक ऑनलाइन नहीं किया है। इस वजह से ऑफलाइन प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है जो कि परिव...