पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन पलामू प्रमंडल वासियों के लिए खुशखबरी है. अब हवाई जहाज का यात्री ले सकेंगे मजा. नगर विमानन मंत्रालय ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत 392 मार्गों के लिए बोलियां आमंत्रित की है. यानि भारत सरकार ने 392 रूट्स के लिए (आक्सशन) नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की है. इन 392 रूट्स में डालटनगंज से रांची, रांची से डालटनगंज एवं डालटनगंज से पटना और पटनासे डालटनगंज भी शामिल है. 'उड़े देश का आम नागरिक (उडान) योजना के इस साल 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं. अभी तक इस योजना के तहत 325 मार्ग और 56 हवाई अड्डे परिचालन में हैं. केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत के मौके पर 4 प्रतिशत बोली प्रक्रिया के तहत ही करीब 392 मार्गों का प्रस्ताव किया गया है. ताजा बोली प्रक्रिया 6 सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है. मंत्रालय ने कहा कि छोटे शहरों एवं हवाई पट्टियों को जोड़ने के लिए एयरलाइंस को परिचालन में कुछ लचीलापन उपलब्ध कराया जाएगा. पलामू के सांसद वीडी राम ने इस संबंध में नगर विमानन मंत्रालय से पत्राचार कर मंत्र...