पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
असामाजिक तत्वों ने अरसली में शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, झंडा उखाड़कर फेंका, पुलिस के प्रयास से मामला हुआ शांत
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 प्रखंड के अरसली उतरी गांव स्थित देवी धाम प्रांगण में लगे झंडे को शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से उखाड़ कर पास के ही तालाब में फेंक दिया। साथ ही तीन शिवलिंग को तोड़ कर फेंकते हुए मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। रविवार की सुबह तालाब किनारे टहलने गये ग्रामीणों ने झंडा तालाब में फेंका हुआ एवं शिवलिंग को गायब देखा तो आक्रोशित हो गये। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस की सक्रियता और उसके प्रयास से मामला शांत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ अजीत कुमार, बीडीओ रविंद्र कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, थाना प्रभारी सीबी सिंह, बंशीधर नगर थाना प्रभारी पंकज तिवारी, खरौंधी थाना प्रभारी अर्जुन पासवान, एसआई रंजीत महतो, सअनि माणिक राम, अनुज सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ऐसी घिनौनी कृत्य करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा पुलिस प्रशासन से घटनास्थल प...