पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पारा शिक्षकों की समस्या को लेकर छतरपुर पाटन विधायक पुष्पा देवी एवं पूर्व सांसद मनोज कुमार ने दिनांक- 09-10- 2020 को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मुलाकात की, विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को पारा शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया । पारा शिक्षकों की समस्या सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो ने छतरपुर प्रखंड एवं नौडीहा प्रखंड के 436 पारा शिक्षकों को 17 माह का बकाया राशि दिलवाने का आश्वासन दिया । जिसके बाद दोनों नेताओं ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात की उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों से सारा कार्य कराया जा रहा है । कोविड-19 में भी इनसे कार्य लिया जा रहा है इसलिए इन लोगों को उनका वाजिब हक मिलना चाहिए, कार्य अवधि का भुगतान मुख्य त्यौहार को देखते हुए जल्द से जल्द कराने की मांग की । मौके पर मुख्य सचिव श्री ऋषि ने भी विधायक को आश्वासन दिया की मैं इस मामले को अपने स्तर से देख रहा हूं जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा । मौके पर छतरपुर प्रखंड के भाजपा नेता संतोष गुप्ता तथा पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ऋषि का...