पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुंबई : शिवसेना व एनसीपी के रिश्तों में खटास!,संजय राउत ने ट्वीट किया 'हमको तो बस तलाश नए रास्तों की!'
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे गए पत्र में उन्होंने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. अब ये मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. वहीं इन सबके बीच शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को सुबह-सुबह शायराना अंदाज में ट्वीट किया है. उन्होंने जावेद अख्तर की एक शायरी ट्वीट की है. उन्होंने लिखा, 'शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है. हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं.'