पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नीलांबर-पीतांबरपुर के दारूडीह एवं बकोईयां के किसानों के बीच बीज वितरण कृषकों को गरमा मूंग की खेती वैज्ञानिक विधि से करना चाहिए। गरमा मूंग लगाने का यह उचित समय है। किसान अपने खेतों में बीज बोना शुरू करें। यह बातें क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक सह निदेशक डाॅ0 डीएन सिंह ने कही। वे आज किसानों को गरमा मूंग लगाने को लेकर प्रेरित कर रहे थे। क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, चियांकी में शुष्क भूमि कृषि परियोजना के तहत गरमा मूंग प्रभेद विराट एवं भिण्डी प्रभेद ग्रीन एफ-1 अनुसूचित जाति सब परियोजना के तहत अंगीकृत गांव दारूडीह एवं बकोईया में उन्नत प्रभेद का बीज कृषकों के बीच वितरण किया गया। गरमा मूंग प्रभेद विराट यहां के कृषकों के लिए अच्छा उत्पादन देने वाला है। साथ ही यह 65 दिन में तैयार हो जाता है, जिसका उपज 15 क्विंटल/हेक्टेयर है। मूंग का बीज 35 एवं भिण्डी का बीज 50 किसानों को दिया गया। विज्ञापन जेडआरएस के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने किसानों को गरमा भिण्डी लगाने के तरीके बताय...