Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भूकंप

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दिल्ली-NCR समेत समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

   पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 दिल्ली एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत शुक्रवार रात को आए भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। ये झटके रात 10 बजकर 34 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर समेत समूचे उत्तर भारत में महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि घबराकर कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटके सिर्फ भारत नहीं बल्कि पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए। ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक ताजिकिस्तान में भारतीय समयानुसार 10 बजकर 31 मिनट पर भूकंप आया। उसका केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर नीचे था। उसके कुछ ही देर के बाद 10 बजकर 34 मिनट पर दूसरी बार भूकंप आया। इसका केंद्र पंजाब के अमृतसर में जमीन से नीचे 10 किलोमीटर था। 24 घंटे में दूसरी बार कांपी भारत की धरती शुक्रवार क...

नोएडा और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  नोएडा और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नोएडा की रिहायशी कॉलोनियों में से लोग बाहर आ गए और ऐहतियात बरतने लगे। कहा जा रहा है कि इसका एपिसेंटर तजाकिस्तान रहा है। जबकि तीव्रता 6.1 है। इसकी डेप्थ 10 किलोमीटर तक मापी गई है। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर से लेकर, पंजाब, दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए। भूकंप का असर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में हुआ है। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी भी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। भूकंप के बाद लोग दहशत में है। भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोग घरों से बाहर आ गए।

जम्मू लेह में शुक्रवार को 4:27 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 जम्मू लेह में शुक्रवार को 4:27 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। जानकारी के मुताबिक करीब 10 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में हलचल मच गई और घरों से बाहर निकल आए।