पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन मेदिनीनगर:- झारखंड पत्रकार संगठन की एक बैठक रविवार को स्थानीय जीएलए कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अश्विनी घई ने किया। संचालन महासचिव अमित तिवारी ने किया। बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला भी उपस्थित थे। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सदस्यों ने झारखंड सरकार से झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की । बैठक को संबोधित करते हुए अवधेश शुक्ला ने कहा कि आज पत्रकारों पर हमला एवं धमकी मिल रही है। पत्रकार सुरक्षित नहीं है। गांव से कस्बे तक अपने जान हथेली पर रखकर पत्रकार पत्रकारिता कर रहे हैं ।इसलिए पत्रकारों को सुरक्षा देना सरकार का काम है। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया ।जिला अध्यक्ष अश्विनी घई ने कहा कि झारखंड पत्रकार संगठन शुरू से झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर रहा है। बैठक में सदस्यों ने कहां की झारखंड पत्रकार संगठन का विलय किसी भी अन्य संगठन में नहीं किया जाए। बल्कि झारखंड पत्रकार संगठन ...