पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 पाटन प्रखंड अंतर्गत ग्राम गंगतुआ में नवाहन परायन यज्ञ को लेकर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने जल यात्रा निकाली। श्रद्धालु क्लास में जल भरकर पुण: यज्ञ स्थल आकर कलश स्थापना किया। इसके पूर्व यज्ञ का उद्घाटन पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी और पाटन पश्चिमी के जिला परिषद प्रत्याशी संग्राम सिंह निवर्तमान मुखिया श्री अखिलेश कुमार सिंह मुखिया प्रत्याशी पारस मेहता ने किया। मौके पर विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से मनोवृति में बदलाव आता है। जिला परिषद प्रत्याशी संग्राम सिंह ने कहा कि यज्ञ करने एवं पूजा अर्चना करने से हमारा समाज में सकारात्मक विचार आता है साथ ही मन और बुद्धि पवित्र होता है। श्री संग्राम सिंह ने कहा कि ध्यान केंद्रित कर पूजा करने से मन पवित्र और तन की शांति प्रदान होती है मुखिया श्री अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्रीय लोगों के मन में सकारात्मक विचार का प्रधान होता है मौके पर यज्ञ समिति...