पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 अब स्वजनों का डीएनए टेस्ट होगा। इस आधार पर ही आश्रितों की पहचान हो पाएगी। उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में लापता रामगढ़ जिले के मजदूरों का कुछ पता नहीं चल सका। मजदूरों स्वजन गुरुवार घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां मलबे से निकाले गए शव की पहचान नहीं हो पाई है। अब स्वजनों का डीएनए टेस्ट होगा। इस आधार पर ही आश्रितों की पहचान हो पाएगी। मालूम हो कि गोला प्रखंड के चोकाद व संग्रामपुर निवासी चार मजदूरों के स्वजन गुरुवार की शाम चमोली पहुंच गए। स्वजनों को मलबे से निकाले गए एक दर्जन से अधिक शवों को दिखाया गया। लेकिन स्वजन शवों की पहचान नहीं कर पाए। कीचड़ व दलदल से निकाले गए मजदूरों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हैं। इनमें से कई शव के हाथ-पैर भी अलग-अलग हो गए हैं। उत्तराखंड सरकार अब रामगढ़ जिले के चारों शवों की शिनाख्त के लिए स्वजनों का शुक्रवार को डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चमोली पहुंचे लापता चोकाद, गोला निवासी कुलदीप महतो के भाई दिलीप महतो ने बताया कि जिस क्षत-विक्षत स्थिति में शव को दिखाया गया, इस...