पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
अब स्वजनों का डीएनए टेस्ट होगा। इस आधार पर ही आश्रितों की पहचान हो पाएगी।
उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में लापता रामगढ़ जिले के मजदूरों का कुछ पता नहीं चल सका। मजदूरों स्वजन गुरुवार घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां मलबे से निकाले गए शव की पहचान नहीं हो पाई है। अब स्वजनों का डीएनए टेस्ट होगा। इस आधार पर ही आश्रितों की पहचान हो पाएगी।
मालूम हो कि गोला प्रखंड के चोकाद व संग्रामपुर निवासी चार मजदूरों के स्वजन गुरुवार की शाम चमोली पहुंच गए। स्वजनों को मलबे से निकाले गए एक दर्जन से अधिक शवों को दिखाया गया। लेकिन स्वजन शवों की पहचान नहीं कर पाए। कीचड़ व दलदल से निकाले गए मजदूरों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हैं। इनमें से कई शव के हाथ-पैर भी अलग-अलग हो गए हैं।
उत्तराखंड सरकार अब रामगढ़ जिले के चारों शवों की शिनाख्त के लिए स्वजनों का शुक्रवार को डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चमोली पहुंचे लापता चोकाद, गोला निवासी कुलदीप महतो के भाई दिलीप महतो ने बताया कि जिस क्षत-विक्षत स्थिति में शव को दिखाया गया, इससे शिनाख्त करना काफी मुश्किल है। शुक्रवार को डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात कही गई है।
इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि अभी भी कई लोगों का अता-पता नहीं चल पाया है। राहत कार्य जारी है। ऐसे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
इधर, गुरुवार को भी घर वालों की बेचैनी बढ़ गई है। देर शाम तक सभी के स्वजन परेशान रहे। चोकाद गांव के कई स्वजनों ने बताया कि बिहार निवासी विनोद सिंह ने मोबाइल पर उनलोगों को जानकारी दी है कि लापता मजदूरों के नामिनी के अलावा घर के 18 साल से क्रम उम्र के सभी सदस्यों के आधार व बैंक एकाउंट नंबर वाट्सएप से जल्द भेंजे। ठेकेदार के इस संदेश के बाद चारों लापता मजदूरों के पत्नी सहित आश्रितों के आधार कार्ड व बैंक अकाउंट नंबर भेज दिया गया है।
इधर, चमोली में एनटीपीसी द्वारा गंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार विनोद सिंह ने बताया कि अभी तक मलबे से बाहर निकाले गए शवों में से रामगढ़ जिले से आए स्वजनों ने पहचान नहीं कर पाई है। शुक्रवार को सभी स्वजनों का डीएनए टेस्ट होगा। अब सभी तरह के कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी के आश्रितों को मुआवजा देने की भी तैयारी की जा रही है।
Comments
Post a Comment