Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बाल सुरक्षा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार को मिलकर करायें सुनिश्चितः डीएसडब्लूओ

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 डीएसडब्लूओ की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर एप्रूवल कमेटी की बैठक जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में आज स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर एप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिला समाज कल्याण कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार को मिलकर सुनिश्चित करायें। सभी के समन्वय से बाल सुरक्षा व बाल अधिकार प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर बाल संरक्षण यूनिट एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों को काम में न लगाया जाए।  उन्होंने आमजनों से भी अपील किया है कि 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के किसी बालकों को काम करने के लिए नियोजित नहीं करें। बाल संरक्षण व उनके अधिकारों पर ध्यान दें और उनके साथ सम्मान एवं दया तथा करुणा का व्यवहार करें एवं उनका सम्मान व सुरक्षा दें।   उन्होंने कहा कि वैसे बालक जिनके माता-पिता नहीं है और उनका पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वैस...