पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
डीएसडब्लूओ की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर एप्रूवल कमेटी की बैठक
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में आज स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर एप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिला समाज कल्याण कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार को मिलकर सुनिश्चित करायें। सभी के समन्वय से बाल सुरक्षा व बाल अधिकार प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर बाल संरक्षण यूनिट एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों को काम में न लगाया जाए।
उन्होंने आमजनों से भी अपील किया है कि 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के किसी बालकों को काम करने के लिए नियोजित नहीं करें। बाल संरक्षण व उनके अधिकारों पर ध्यान दें और उनके साथ सम्मान एवं दया तथा करुणा का व्यवहार करें एवं उनका सम्मान व सुरक्षा दें।
उन्होंने कहा कि वैसे बालक जिनके माता-पिता नहीं है और उनका पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वैसे बच्चों की देखभाल के लिए पलामू जिला प्रशासन कटिबद्ध है। ऐसे बच्चों की देखभाल करने वाले परिवारों को स्पॉन्सरशिप के तहत 2000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। उन्होंने वैसे परिवारों से अपील किया है कि वैसे परिवार जो बच्चे का देखभाल करने की इच्छा रखते हैं वे बाल संरक्षण कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में स्पॉन्सरशिप के तहत 25 लोगों का चयन भी किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार को लेकर जागरूकता करने पर भी बल दिया। इसके लिए उन्होंने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के व्यस्तम 5 स्थानों पर बाल संरक्षण, बाल अधिकार एवं उनके कानूनी पहलूओं से संबंधित बैनर/सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को डिजिटल माध्यम से एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें एक्शन एड के जिला समन्वयक, तेजस्विनी परियोजना के ब्लॉक को-डिनेटर, जेएसएलपीएस के बीपीओ, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, बाल विकास परियोजना की प्रवेक्षिका एवं सीडीपीओ भाग लेंगे। इसके माध्यम से बाल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
बैठक में बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार, संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान, सीडब्ल्यूसी के सदस्य धीरेंद्र किशोर एवं प्रणव वरेन्यम, चाइल्ड लाइन/संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र के निदेशक विनोद कुमार, एक्शन एड के जिला समन्वयक उमेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment