Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मनरेगा योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पथरा के ग्रामीणों के शिकायत के आलोक में एसडीओ ने किया मनरेगा योजना का स्थलीय जांच

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पथरा के ग्रामीणों ने मनरेगा आयुक्त से कूप निर्माण में 24 लाख 92 हजार अवैध निकासी की जांच का किया था मांग हुसैनाबाद प्रखंड के पथरा पंचायत में मनरेगा से संबंधित 28 योजनाओं का स्थलीय जांच, पलामू उप बिकास आयुक्त द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने किया।जांच टीम में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,डीआरडीए के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार व सहायक अभियंता प्रमोद कुमार शामिल थे।तीन सदस्यीय टीम ने पथरा पंचायत सचिवालय में कनीय अभियंता, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के साथ बैठक कर पांच टीम बनाकर अलग-अलग सभी 28 योजनाओं का जांच किया। विदित हो कि पथरा पंचायत के ग्रामीणों ने मनरेगा आयुक्त को व्हाट्सएप पर एक आवेदन देकर पंचायत क्षेत्र में चल रहे कूप निर्माण में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराकर 24 लाख 92 हजार की अवैध निकासी किये जाने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी।ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में  पथरा पंचायत के मुखिया के भतीजे पर भी अवैध निकासी में संलिप्तता की बात कही है।  ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आलोक में...

मनरेगा योजना से गांव की प्रगति होगी तो आएगी खुशहालीः मनरेगा आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गांव के लोग मजबूत होंगे तो गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, गरीबी दूर होगी और देश आगे बढ़ेगा मनरेगा आयुक्त पहुचें पलामू के हुसैनाबाद प्रखंड के पथरा पंचायत, स्थानीय लोगों के साथ की बैठक चनकार कस्तूरी गांव में लगे आम वागवानी का किया निरीक्षण, कहा पथरा पंचायत से बदलाव की शुरुआत करें लोग मनरेगा योजना से गांव की प्रगति होगी। गांव के ग्राम सभा में सारी शक्ति है। अतएव ग्रामसभा को समाज के प्रति उत्तरदायी, जवाबदेह एवं पार्दर्शी होकर योजनाओं का चुनाव करना होगा। मनरेगा के असली मालिक गांव के लोग हैं। ग्रामसभा में वैसी योजनाओं का चयन करें, जो आपके सामुदायिक फायदे की हो।  काम की मांग करें और मन लगाकर काम करें। मनरेगा की सफलता तभी है जब गरीबी दूर होगी। यह बातें मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रीपाठी ने कही। वे आज पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के पथरा पंचायत भवन में स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे।  मनरेगा आयुक्त ने पथरा पंचायत के ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि  मनरेगा एक रिसोर्स है। प्राथमिकता  क्रम के साथ योजनाएं ब...